{"_id":"68905ec407cb67e23c05a614","slug":"husband-had-made-complete-plans-to-kill-his-wife-but-god-had-something-else-in-mind-know-what-happened-2025-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: पति ने पत्नी को मारने की कर दी थी पूरी प्लानिंग, लेकिन भगवान को कुछ और था मंजूर, जानें क्या हुआ?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: पति ने पत्नी को मारने की कर दी थी पूरी प्लानिंग, लेकिन भगवान को कुछ और था मंजूर, जानें क्या हुआ?
Mon, 04 Aug 2025 04:26 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 04 Aug 2025 04:26 PM IST
सार
Viral News: विक्टोरिया एक अनुभवी स्काईडाइवर थीं। उन्होंने अपने जीवन में 2600 से भी ज्यादा बार स्काईडाइविंग की थी। एक दिन वो 4000 फीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगा रही थीं, तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।
विज्ञापन
पति ने किया था उसकी मौत का पूरा इंतजाम
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई बार जिंदगी में ऐसे हादसे हो जाते हैं, जो हमें तोड़ने के लिए काफी होते हैं, लेकिन अगर किस्मत और हिम्मत साथ हो तो इंसान मौत के मुंह से भी वापस लौट सकता है। ऐसी ही एक सच्ची घटना पेशेवर स्काईडाइवर विक्टोरिया के साथ हुई, जिसने यह साबित कर दिया कि "जाको राखे साइयां, मार सके न कोय।" तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह घटना
विक्टोरिया एक अनुभवी स्काईडाइवर थीं। उन्होंने अपने जीवन में 2600 से भी ज्यादा बार स्काईडाइविंग की थी। एक दिन वो 4000 फीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगा रही थीं, तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। उनके दोनों पैराशूट मेन और रिजर्व एक साथ फेल हो गए। शुरू में उन्हें लगा कि यह कोई तकनीकी खराबी है। लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। ये कोई हादसा नहीं था, बल्कि उनके ही पति एमिल सिलियर्स की एक खतरनाक साजिश थी। विक्टोरिया का कहना है कि एमिल ने जानबूझकर उनके पैराशूट से जरूरी हिस्से निकाल दिए थे ताकि वह हवा में न खुल सके और उनकी मौत हो जाए।
विज्ञापन
मारने की हुई थी साजिश
हादसे से ठीक एक दिन पहले विक्टोरिया और एमिल स्काईडाइविंग के लिए क्लब गए थे, लेकिन खराब मौसम की वजह से प्लान कैंसिल हो गया। उसी दौरान एमिल ने बच्चे का बहाना बनाया और पैराशूट को बाथरूम में ले जाकर उसमें छेड़छाड़ कर दी। अगले दिन विक्टोरिया ने वही पैराशूट इस्तेमाल किया, जो हवा में खुला ही नहीं। हालांकि, इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद उनकी जान बच गई। उन्हें रीढ़ की हड्डी, पेल्विस और पांच पसलियों में गंभीर चोटें आईं। डॉक्टरों ने भी माना कि उनका बचना किसी चमत्कार से कम नहीं था।
विज्ञापन
पति की प्लानिंग थी खतरनाक
विक्टोरिया ने बताया कि एमिल के कई महिलाओं के साथ रिश्ते थे और वो वेश्याओं पर भी पैसा खर्च करता था। इससे वे कर्ज में डूब गई थीं। शायद इसी वजह से एमिल उन्हें रास्ते से हटाना चाहता था। ये मामला अदालत तक पहुंचा। पहले ट्रायल में कोई नतीजा नहीं निकला, लेकिन दूसरे ट्रायल में एमिल को दोषी माना गया और कम से कम 18 साल की जेल की सजा सुनाई गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद भी विक्टोरिया ने हार नहीं मानी। उन्होंने फिर से अपने जीवन को नई दिशा दी। उसी स्काईडाइविंग क्लब में उनकी मुलाकात साइमन गुडमैन से हुई, जिससे बाद में उन्होंने शादी कर ली।