{"_id":"68ad7b2b0224515aa606eb9f","slug":"honey-singhs-simplicity-singer-fed-food-to-innocent-children-on-the-roadside-video-goes-viral-on-internet-2025-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: फुटपाथ पर बिखरी हनी सिंह की सादगी, सड़क किनारे मासूम बच्चों को खिलाया खाना, वीडियो ने छुआ दिल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: फुटपाथ पर बिखरी हनी सिंह की सादगी, सड़क किनारे मासूम बच्चों को खिलाया खाना, वीडियो ने छुआ दिल
Tue, 26 Aug 2025 02:56 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:56 PM IST
सार
Viral Video: बताया जा रहा है कि हनी सिंह रविवार को नोएडा के इलेक्ट्रॉनिक मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-63 से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर हल्दीराम रेस्टोरेंट के बाहर बैठे कुछ बच्चों पर पड़ी। बच्चों को देखकर उन्होंने अपनी कार रुकवाई और सीधे उनके पास चले गए।
विज्ञापन
फुटपाथ पर बच्चों को खाना खिलाते दिखे हनी सिंह
- फोटो : एक्स
विस्तार
भारत के मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह अक्सर अपने गानों और स्टाइलिश अंदाज के लिए चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वे अपने दिल छू लेने वाले काम की वजह से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे सड़क किनारे बैठे बच्चों को खाना खिलाते नजर आ रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हनी सिंह का वीडियो
बताया जा रहा है कि हनी सिंह रविवार को नोएडा के इलेक्ट्रॉनिक मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-63 से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर हल्दीराम रेस्टोरेंट के बाहर बैठे कुछ बच्चों पर पड़ी। बच्चों को देखकर उन्होंने अपनी कार रुकवाई और सीधे उनके पास चले गए। हनी सिंह ने बच्चों के साथ फुटपाथ पर बैठकर उन्हें खाना खिलाया। इस नजारे को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए और तुरंत वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर 63 में बने हल्दीराम रेस्टोरेंट में सिंगर हनी सिंह पहुंचे, इलेक्ट्रॉनिक मेट्रो स्टेशन सेक्टर 63 भीड़ से चक्का जाम। #Noida #honysingh #singerhonysingh pic.twitter.com/c6gRZOXtjX
— Now Noida (@NowNoida) August 25, 2025
विज्ञापन
फुटपाथ पर बच्चों को खाना खिलाते दिखे हनी सिंह
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हनी सिंह ने सफेद टी-शर्ट और ग्रे पैंट पहन रखी थी। वे बिल्कुल नॉर्मल तरीके से बच्चों के साथ बैठकर उन्हें खाना खिला रहे थे। इस दौरान मौके पर मौजूद उनके फैंस और लोग लगातार उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आए। साथ ही, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद रहे। इस वीडियो को X हैंडल @NowNoida ने पोस्ट किया। कैप्शन में लिखा गया कि “नोएडा सेक्टर-63 में बने हल्दीराम रेस्टोरेंट में पहुंचे सिंगर हनी सिंह, इलेक्ट्रॉनिक मेट्रो स्टेशन सेक्टर 63 पर भीड़ से चक्का जाम।” यानी कि हनी सिंह की मौजूदगी ने वहां बड़ी भीड़ जमा कर दी।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। कई लोग उनकी इस इंसानियत भरी पहल की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि “यो यो ने तो दिल जीत लिया।” वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि “एक दिन खाना खिलाने से कुछ नहीं बदलता।” हालांकि, ज्यादातर लोगों ने हनी सिंह के इस कदम को सराहनीय बताया और उनकी तारीफों के पुल बांध दिए। हनी सिंह पिछले दिनों भी चर्चा में आए थे, लेकिन वजह कुछ और थी। दरअसल, एक कंटेंट क्रिएटर ने सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ाते हुए वीडियो डाला था। उसमें कहा गया था कि हनी सिंह का वजन तेजी से कम हो रहा है और उनकी नाक देखकर लगता है कि उन्होंने शायद सर्जरी कराई है। इस पर हनी सिंह ने बिल्कुल मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा, “कुछ नहीं हुआ मनहूस, मैं मेहनत कर रहा हूं अपने ग्लोरियस डेज के लिए।” इस रिप्लाई ने उनके फैंस का दिल जीत लिया था।