{"_id":"63c8dc383923b73c2569c507","slug":"homeless-kids-watching-tv-sitting-outside-the-showroom-then-tv-store-employee-works-wins-heart-social-media-2023-01-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: शोरूम के बाहर से टीवी देख रही थीं बेघर मासूम बच्चियां, तभी शख्स ने किया दिल जीतने वाला काम","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: शोरूम के बाहर से टीवी देख रही थीं बेघर मासूम बच्चियां, तभी शख्स ने किया दिल जीतने वाला काम
Thu, 19 Jan 2023 11:29 AM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:29 AM IST
सार
यह वायरल वीडियो एक सेल्समैन (salesman Viral Video) का है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के बाहर दो गरीब मासूम बच्चियां बैठी हैं और टीवी स्क्रीन पर देख रही हैं।
विज्ञापन
शख्स ने किया दिल जीतने वाला काम
- फोटो : Twitter @KaptanHindustan
विस्तार
Viral Video: दुनिया में कई दयावान लोग हैं जिनके अच्छे कार्यों की खबरें आती रहती हैं। इस दुनिया में कई ऐसे दयालु लोग भी हैं जो लाइमलाइट से दूर रहते हैं। हालांकि, कभी-कभी उनके अच्छे कार्यों की खबरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं, तब लोगों को ऐसे लोगों के बारे में जानकारी होती है।
विज्ञापन
अब इन दिनों इसी तरह के एक दयालु शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने लोगों के दिल को जीत लिया है। यह वायरल वीडियो एक सेल्समैन (salesman Viral Video) का है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के बाहर दो गरीब मासूम बच्चियां बैठी हैं और टीवी स्क्रीन पर देख रही हैं।
विज्ञापन
इसी दौरान सेल्समैन( शोरूम का कर्मचारी) बच्चियों से पूछता है कि वह टेलीविजन पर क्या देखना चाहती हैं? इस वीडियो को देखने के बाद आप भी बिना तारीफ किए नहीं रह पाएंगे। इस खूबसूरत वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर गौतम त्रिवेदी नाम के यूजर ने शेयर किया है। यह वीडियो 18 सेकेंड का है।
विज्ञापन
वीडियो में देखा जा सकता है कर्मचारी बच्चियों से पूछने के बाद स्टोर के अंदर टेलीविजन पर चैनल बदल रहा है। लोग कर्मचारीकी तारीफ कर रहे हैं कि उसने बच्चियों से पूछा कि उन्हें टीवी पर क्या देखना है?
वीडियो में दिख रहा है कि इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम का कर्मचारी बच्चियों की इच्छा जानने के बाद रिमोट से टीवी पर कार्टून लगा देता है। यह देखकर बच्चियां खुश हो जाती हैं। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही लोग स्टोर मैनेजर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Wishing Well: इस देश में मिला हजारों साल पुराना कुआं, लोगों की हर इच्छा कर देता था पूरी
Store incharge let's homeless street kids choose what to watch on the display TV every evening. pic.twitter.com/ElOPGL61Fb
— Gautam Trivedi (@KaptanHindustan) January 5, 2023
Suicide Plant: ये है दुनिया का सबसे जहराली पौधा, छूने पर आत्महत्या के लिए कर देता है मजबूर
यह वीडियो किस जगह का है और कब का है, इस बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है। लेकिन इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम पर लिखे शब्दों को देखकर लग रहा है कि यह वीडियो दक्षिण भारत का है। इस वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आप क्या सोचते हैं? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों और वीडियो के लिए पढ़ते रहिए Amarujala.com