फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Guy Entering In Afghantisan Tells Talibani That He Is Indian Gets Heartwarming Response Video Goes Viral

अफगानिस्तान में चेकप्वाइंट पर शख्स ने खुद को बताया इंडियन, फिर तालिबानी ने किया कुछ ऐसा, दुनिया में छिड़ी बहस

Wed, 08 Oct 2025 05:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 08 Oct 2025 05:21 PM IST
सार

Viral Video: चेकप्वाइंट पर पहुंचते ही शख्स तालिबानी से कहता है कि उसे काबुल जाना है। इसके जवाब में वह सवाल करता है कि किस देश से हो?’ इस पर शख्स बताता है कि वो भारत से है।

विज्ञापन
Guy Entering In Afghantisan Tells Talibani That He Is Indian Gets Heartwarming Response Video Goes Viral
अफगानिस्तान में चेकप्वाइंट पर शख्स ने खुद को बताया इंडियन, फिर तालिबानी ने किया कुछ ऐसा - फोटो : X

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान घूमने गए एक पर्यटक का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि शख्स से बाइक से ही घूमने निकला है। जब वह अफगानिस्तान के चेक प्वाइंट पर पहुंचता है, तो एक तालिबानी उसे रोक लेता है, लेकिन जैसे ही वह भारतीय बताता है, उसका पूरा व्यवहार ही बदल जाता है।  वह चेकप्वाइंट पर लोगों के कागजात चेक करके अपना काम कर रहा है, लेकिन भारतीय सुनते ही वह बेहद गर्मजोशी के साथ उस शख्स का स्वागत करता है। 

विज्ञापन


चेकप्वाइंट पर पहुंचते ही शख्स तालिबानी से कहता है कि उसे काबुल जाना है। इसके जवाब में वह सवाल करता है कि किस देश से हो?’ इस पर शख्स बताता है कि वो भारत से है। सिर्फ इतना सुनते ही तालिबानी तुरंत उसे बिना कोई कागज देखे जाने देता है। लेकिन इससे पहले वह उसे कुछ पीने के लिए भी ऑफर करता है।
विज्ञापन


तालिबानी को शख्स जैसे ही बताया है कि वह भारतीय है, तो वह कहता है ‘वेलकम काबुल, अफगानिस्तान’, 'इंडिया-अफगानिस्तान ब्रदर।’ इसके बाद जब बाइक राइडर अपना पासपोर्ट और दूसरे डॉक्यूमेंट दिखाने बैग खोलने जाता है, तो चेकपॉइंट पर खड़ा शख्स कहता है-नो प्रॉब्लम, डॉक्यूमेंट दिखाने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Temple: इस मुस्लिम देश में मिला देवी मां का मंदिर और पवित्र गुफा, 2700 साल है पुराना, देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

इसके बाद शख्स अपना बैग बंद कर लेता है। तालिबानी शख्स इसके बाद भारतीय बाइक सवार को चाय भी ऑफर करता है। लेकिन लेट होने के कारण वह इसके लिए मना कर देता है और करीब 52 सेकंड की यह वीडियो खत्म हो जाती है।


Viral Video: बस वाले ने बाइक सवार को बेरहमी से कुचला, हादसा हुआ इतना भयानक कि नहीं देख पाएंगे वीडियो

फजल अफगान (@fhzadran) नाम के अकाउंट से यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है और लिखा है कि अफगानिस्तान में एक भारतीय पर्यटक को तालिबान ने नियमित पासपोर्ट जांच के लिए एक चेकपॉइंट पर रोक लिया। लेकिन जैसे ही उसने बताया कि वह भारत से है, तालिबानी ने मुस्कुराते हुए उसका स्वागत किया और उसके डॉक्यूमेंट्स की जांच किए बिना ही उसे जाने दिया।
 फजल ने आगे लिखा है, अफगानिस्तान अपने सच्चे दोस्तों के साथ ऐसा ही व्यवहार करता है। अब तक इस वीडियो को करीब 18 लाख देख चुके हैं। 

डिस्क्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट और वीडियो के आधार पर बनाई गई है। 'अमर उजाला' किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed