Gutka Omelette: अंडे में पान मसाला डालकर बना दिया 'गुटखा ऑमलेट', लोग बोले- चटनी की जगह थूक देना था गुटखा
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लोगों को हैरत में डाल दिया है, क्योंकि पान मसाला हानिकारक होता है। इंटरनेट पर वीडियो सामने आने के बाद गुटखा ऑमलेट ने बवाल मचा दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Gutka Omelette: लोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नए-नए प्रयोग करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी आपने कई स्ट्रीट फूड वेंडर्स को ऐसा प्रयोग करते हुए देखा होगा। कई लोगों को यह प्रयोग पसंद आते हैं, कुछ लोगों को बिल्कुल भी नहीं। अब इन दिनों एक इस तरह का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक दुकान वाला पान-मसाला मिलाकर ऑमलेट बना रहा है। आखिर सच में इसका स्वाद कैसा होगा? इसकी कल्पना करना भी किसी गुनाह से कम नहीं, क्यों?
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लोगों को हैरत में डाल दिया है, क्योंकि पान मसाला हानिकारक होता है। इंटरनेट पर वीडियो सामने आने के बाद गुटखा ऑमलेट ने बवाल मचा दिया है। इस प्रयोग को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं। क्या ऐसा प्रयोग करना सुरक्षित है? पान मसाला में मौजूद चीजें हानिकारक हो सकती हैं।
इसके अलावा माना जाता है कि गुटखा में मौजूद कुछ तत्व कैंसरकारी होते हैं। वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर ऑमलेट बनाने वाले दुकानदार ने पहले कुछ अंडों एक कटोरे में फोड़ता है और फिर उसके बाद साथ में मौजूद एक शख्स रजनीगंधा की पुड़िया खोलकर उसमें डाल देता है। फिर दुकानदार ने बाकी का प्रॉसेस फॉलो करके पूरा ऑमलेट बनाता है।
Trending Video: लड़कियों ने हॉस्टल रूम में मोमोज बनाने के लिए लगाया गजब का जुगाड़, वीडियो देखकर करेंगे तारीफ
गुटखा ऑमलेट सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं। इस प्रयोग को लेकर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। एक शख्स का कहना बै कि बाजार में खाने की चीजों में मिलावट कम थी क्या अब गुटखा भी मिलाना शुरू कर दिया। इसकी दुकान पर कौन आएगा अनहेल्दी ऑमलेट खाने।
upar se thoda double zero chhidak deta toh maza aata pic.twitter.com/MEHGH91GOI
— Arun Lol (@dhaikilokatweet) October 6, 2023
Baba Vanga: इस्राइल-हमास युद्ध के बाद शुरू होगा थर्ड वर्ल्ड वॉर? सालों पहले बाबा वेंगा ने की थी ये भविष्यवाणी
ट्विटर पर @dhaikilokatweet नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक करीब 40 हजार लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।