{"_id":"65269ff34617c9948a0408c4","slug":"gutka-omelette-video-someone-made-omelette-with-mixing-pan-masala-in-egg-watch-shocking-video-2023-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gutka Omelette: अंडे में पान मसाला डालकर बना दिया 'गुटखा ऑमलेट', लोग बोले- चटनी की जगह थूक देना था गुटखा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Gutka Omelette: अंडे में पान मसाला डालकर बना दिया 'गुटखा ऑमलेट', लोग बोले- चटनी की जगह थूक देना था गुटखा
Wed, 11 Oct 2023 06:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 11 Oct 2023 06:46 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लोगों को हैरत में डाल दिया है, क्योंकि पान मसाला हानिकारक होता है। इंटरनेट पर वीडियो सामने आने के बाद गुटखा ऑमलेट ने बवाल मचा दिया है।
विज्ञापन
Gutka Omelette Video
- फोटो : Twitter@dhaikilokatweet
विस्तार
Gutka Omelette: लोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए नए-नए प्रयोग करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी आपने कई स्ट्रीट फूड वेंडर्स को ऐसा प्रयोग करते हुए देखा होगा। कई लोगों को यह प्रयोग पसंद आते हैं, कुछ लोगों को बिल्कुल भी नहीं। अब इन दिनों एक इस तरह का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक दुकान वाला पान-मसाला मिलाकर ऑमलेट बना रहा है। आखिर सच में इसका स्वाद कैसा होगा? इसकी कल्पना करना भी किसी गुनाह से कम नहीं, क्यों?
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लोगों को हैरत में डाल दिया है, क्योंकि पान मसाला हानिकारक होता है। इंटरनेट पर वीडियो सामने आने के बाद गुटखा ऑमलेट ने बवाल मचा दिया है। इस प्रयोग को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं। क्या ऐसा प्रयोग करना सुरक्षित है? पान मसाला में मौजूद चीजें हानिकारक हो सकती हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा माना जाता है कि गुटखा में मौजूद कुछ तत्व कैंसरकारी होते हैं। वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर ऑमलेट बनाने वाले दुकानदार ने पहले कुछ अंडों एक कटोरे में फोड़ता है और फिर उसके बाद साथ में मौजूद एक शख्स रजनीगंधा की पुड़िया खोलकर उसमें डाल देता है। फिर दुकानदार ने बाकी का प्रॉसेस फॉलो करके पूरा ऑमलेट बनाता है।
विज्ञापन
Trending Video: लड़कियों ने हॉस्टल रूम में मोमोज बनाने के लिए लगाया गजब का जुगाड़, वीडियो देखकर करेंगे तारीफ
गुटखा ऑमलेट सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं। इस प्रयोग को लेकर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। एक शख्स का कहना बै कि बाजार में खाने की चीजों में मिलावट कम थी क्या अब गुटखा भी मिलाना शुरू कर दिया। इसकी दुकान पर कौन आएगा अनहेल्दी ऑमलेट खाने।
upar se thoda double zero chhidak deta toh maza aata pic.twitter.com/MEHGH91GOI
— Arun Lol (@dhaikilokatweet) October 6, 2023
Baba Vanga: इस्राइल-हमास युद्ध के बाद शुरू होगा थर्ड वर्ल्ड वॉर? सालों पहले बाबा वेंगा ने की थी ये भविष्यवाणी
ट्विटर पर @dhaikilokatweet नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक करीब 40 हजार लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।