फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Grandmother fighting to fulfil daughter’s ‘dying wish’

अपनी बेटी के बच्चे को जन्म देगी ये औरत, जीत ली जंग

Fri, 01 Jul 2016 12:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Jul 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
Grandmother fighting to fulfil daughter’s ‘dying wish’
- फोटो : Getty Images

न्यूयॉर्क की एक मां अपनी मरी हुई बेटी के सपने को पूरा करने और उसके वंश को खत्म होने से बचाने के लिए लड़ाई लड़ रही है। वो अपनी बेटी के संरक्षित अंडों से गर्भधारण करके अपनी बेटी के बच्चे की मां बनना चाहती है। 60 साल की ये नानी अपने इकलौती बेटी के बच्चे को पैदा करने की इजाजत पाने के लिए उसे 5 साल तक लड़ाई लड़नी पड़ी। आखिरकार अब उसे इसकी इजाजत मिल पाई है। 

विज्ञापन


उसकी बेटी 28 साल की उम्र में कैंसर की वजह से मर गई थी। ट्रीटमेंट के दौरान जब उसे पता चला की वो बच नहीं पाएगी तब उसने अपनी मां से मां बनने की इच्छा जाहिर की थी। वो चाहती थी कि उसके मरने के बाद भी उसके बच्चे के रुप में उसका अस्तित्व बचा रहे। मां की सहमति पाकर उसने अपने अंडे संरक्षित करवा लिए थे। 

विज्ञापन

कोर्ट के फैसले ने उसे आशा की एक नई किरण दी है

Grandmother fighting to fulfil daughter’s ‘dying wish’

लेकिन लिखित में उसके इस सपने का कोई दस्तावेज न हेने के कारण अस्पताल ने उसकी मां को उसके संरक्षित अंडे देने से मना कर दिया। महिला को लगने लगा कि अब उसकी बेटी की इच्छा पूरी नहीं हो पाएगी। लेकिन कोर्ट के फैसले ने उसे आशा की एक नई किरण दी है। अब वो अपने नाती को पैदा कर सकती है। कल हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अरडेन और न्यायमूर्ति बरनेट ने एक फैसला सुनाया जिसमें कहा गया कि ऐसा करना पूरी तरह से न्यायसंगत है।

ये केस अब ह्यूमन फर्टिलाइजेशन एंड एंब्रियोलॉजी एथोरिटी के पास भेज दिया गया है। इसके लिए करीब 54 लाख रुपये का खर्च आएगा। जल्द ही अब उसके आंगन में उसकी बेटी का बच्चा खिलखिलाता हुआ मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed