फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Girls were running on the roof of a moving train they slipped while playing a game and died Video Viral

Viral Video: चलती ट्रेन की छत पर दौड़ लगा रही थीं लड़कियां, गेम खेलने के चक्कर में फिसला पैर, मौत के घाट उतरीं

Wed, 08 Oct 2025 12:48 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 08 Oct 2025 12:48 PM IST
सार

Viral Video: यह हादसा आधी रात के बाद करीब 3 बजकर 10 मिनट पर हुआ। न्यूयॉर्क पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो तुरंत टीम मौके पर पहुंची। वहां दोनों लड़कियां बेहोश पड़ी थीं।

विज्ञापन
Girls were running on the roof of a moving train they slipped while playing a game and died Video Viral
ट्रेन की छत पर स्टंट कर रही थीं दो लड़कियां - फोटो : एक्स@unlimited_ls

विस्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। ब्रुकलिन के विलियम्सबर्ग इलाके में देर रात चार लड़कियां मेट्रो ट्रेन पर खतरनाक स्टंट कर रही थीं। इस स्टंट को “सबवे सर्फिंग” कहा जाता है, जिसमें युवा ट्रेन की छत या बाहर खड़े होकर सफर करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान संतुलन बिगड़ जाने से दो लड़कियां ट्रेन से नीचे गिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह हादसा आधी रात के बाद करीब 3 बजकर 10 मिनट पर हुआ। न्यूयॉर्क पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो तुरंत टीम मौके पर पहुंची। वहां दोनों लड़कियां बेहोश पड़ी थीं। मेडिकल टीम ने जांच की तो पुष्टि हुई कि उनकी मौत हो चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक मृत लड़कियों की उम्र केवल 13 से 15 साल के बीच थी। इतनी कम उम्र में जान गंवाने वाली इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है।
विज्ञापन




ट्रेन की छत पर चढ़कर स्टंट कर रही थीं लड़कियां
पुलिस का कहना है कि चारों लड़कियां सबवे ट्रेन की छत पर चढ़ी हुई थीं और मोबाइल फोन से वीडियो बना रही थीं। माना जा रहा है कि वे सोशल मीडिया पर यह वीडियो डालने के इरादे से ऐसा कर रही थीं। लेकिन यह जोखिम उनके लिए जानलेवा साबित हुआ। ट्रेन के चलने के दौरान संतुलन बिगड़ते ही दोनों किशोरियां नीचे गिर गईं। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कोई पहला मामला नहीं है। सिर्फ इसी साल अब तक तीन लोगों की जान सबवे सर्फिंग की वजह से जा चुकी है। इसके अलावा 114 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है, जो इस तरह की खतरनाक हरकत करते हुए पकड़े गए।

लोगों में फैल रहा है ये ट्रेंड
यह ट्रेंड युवाओं के बीच तेजी से फैल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में कई लड़के-लड़कियां अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। लेकिन दुख की बात यह है कि उन्हें इसके खतरों का अंदाजा तब तक नहीं होता जब तक कोई हादसा न हो जाए। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उनका कहना है कि बच्चों को सोशल मीडिया का चाव तो है, लेकिन समझदारी नहीं है। वायरल होने के इस जुनून ने मासूम जिंदगियों को खतरे में डाल दिया है। दो मासूम जिंदगियों का इस तरह खत्म हो जाना पूरे शहर के लिए चिंता की बात है। यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि चेतावनी है कि सोशल मीडिया पर दिखावे और लाइक्स के चक्कर में जिंदगी दांव पर नहीं लगाई जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed