{"_id":"68a40e1388c35d42ea0ed6b4","slug":"girls-were-dancing-on-stage-then-a-student-reached-there-and-fell-unconscious-after-rolling-on-the-stage-2025-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: स्टेज पर डांस कर रही थीं लड़कियां, तभी पहुंचा एक विद्यार्थी, मंच पर लोटने के बाद हुआ बेहोश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: स्टेज पर डांस कर रही थीं लड़कियां, तभी पहुंचा एक विद्यार्थी, मंच पर लोटने के बाद हुआ बेहोश
Tue, 19 Aug 2025 11:24 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:24 AM IST
सार
Viral Video: दरअसल गरबा खेल रहे विद्यार्थियों के बीच अचानक एक छात्र दौड़ता हुआ आया। उसकी एंट्री देखते ही सभी लोग चौंक गए क्योंकि वह सीधे मंच की ओर भागा और वहां जाकर जमीन पर लोटने लगा।
विज्ञापन
विद्यार्थियों के बीच दौड़ कर पहुंचा एक विद्यार्थी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूरत यूनिवर्सिटी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धूमधाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। कैंपस में हर ओर देशभक्ति का माहौल था। झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों के बीच विद्यार्थियों ने गरबा खेलकर भी इस खास दिन को यादगार बना दिया। सभी छात्र उत्साह से नाच-गान में शामिल हो रहे थे, लेकिन इसी बीच अचानक एक घटना ने माहौल को गंभीर बना दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल गरबा खेल रहे विद्यार्थियों के बीच अचानक एक छात्र दौड़ता हुआ आया। उसकी एंट्री देखते ही सभी लोग चौंक गए क्योंकि वह सीधे मंच की ओर भागा और वहां जाकर जमीन पर लोटने लगा। पहले तो लोगों को लगा कि शायद यह भी किसी प्रदर्शन या एक्ट का हिस्सा हो सकता है। लेकिन कुछ ही पलों में स्थिति बदल गई। लोटने के कुछ देर बाद ही छात्र अचानक बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। यह नजारा देखकर मंच पर मौजूद और नीचे बैठे सभी लोग हैरान रह गए। कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राएं एक-दूसरे को देखने लगे कि आखिर हो क्या रहा है। वहां मौजूद कुछ छात्रों ने तुरंत आगे बढ़कर उस बेहोश छात्र को उठाया और उसे मंच से नीचे ले गए। आसपास मौजूद लोगों ने भी मदद की कोशिश की।
विज्ञापन
स्टेज पर अचानक से डांस करते हुए गिरा लड़का
इस पूरी घटना के बाद कार्यक्रम का माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया। हालांकि आयोजकों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और बाकी कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। मगर सभी के मन में यही सवाल बना रहा कि आखिर अचानक उस छात्र को क्या हो गया। अब तक इस बात की कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है कि छात्र की तबीयत क्यों बिगड़ी। यह भी साफ नहीं है कि उसे कोई पुरानी बीमारी थी या यह सब अचानक हुआ। कार्यक्रम के दौरान उसकी हरकतें नॉर्मल नहीं लग रही थीं। इसलिए कुछ लोग अनुमान लगा रहे हैं कि शायद उसे चक्कर या दौरा पड़ा हो। वहीं, कुछ का कहना था कि गर्मी या थकान की वजह से भी वह बेहोश हो सकता है। जो भी वजह रही हो, लेकिन इस घटना ने छात्रों और शिक्षकों को परेशान जरूर कर दिया। स्वतंत्रता दिवस जैसे खुशी के मौके पर अचानक इस तरह का वाकया होना सभी के लिए चिंता की बात थी। हालांकि यह राहत की बात है कि छात्र को तुरंत मंच से नीचे उतार लिया गया और उसकी देखभाल शुरू कर दी गई।
विज्ञापन