{"_id":"68271570f722f4407b071112","slug":"girl-was-making-fun-of-men-in-the-metro-but-she-herself-got-humiliated-video-goes-viral-on-internet-2025-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: मेट्रो में पुरुषों का मजाक बना रही थी लड़की लेकिन खुद का ही हो गया छीछालेदर, देखें वायरल वीडियो","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: मेट्रो में पुरुषों का मजाक बना रही थी लड़की लेकिन खुद का ही हो गया छीछालेदर, देखें वायरल वीडियो
Fri, 16 May 2025 04:13 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 16 May 2025 04:13 PM IST
सार
Girl In Metro Viral Video: इस वायरल वीडियो में एक लड़की मेट्रो ट्रेन के अंदर मौजूद होती है। वह कैमरे से पहले उन सीटों को दिखाती है, जो महिलाओं के लिए आरक्षित हैं फिर आगे सामान्य सीटों को दिखाती है जहां पुरुष बैठे हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन
मेट्रो में लड़की का हुआ छीछालेदर
- फोटो : इंस्टाग्राम @saineinsta
विस्तार
सोशल मीडिया आज के दौर में हर किसी की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। लोग दिनभर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं और कई बार उनमें से कोई एक चीज अचानक से वायरल हो जाती है। ऐसे वीडियो या पोस्ट ज्यादातर तब सुर्खियों में आते हैं जब वे बाकी चीजों से कुछ अलग या मजेदार होते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर खूब चर्चा में है। तो आज की इस खबर में हम आपको उसी वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में एक लड़की मेट्रो ट्रेन के अंदर मौजूद होती है। वह कैमरे से पहले उन सीटों को दिखाती है, जो महिलाओं के लिए आरक्षित हैं फिर आगे सामान्य सीटों को दिखाती है जहां पुरुष बैठे हुए नजर आते हैं। वीडियो में लड़की कहती है, “देखो लेडीज तो बैठी नहीं हैं इतनी, मगर जेंट्स सारे बैठे हैं।” यह कहते हुए वह खिलखिलाकर हंसने लगती है, जैसे उसने कुछ मजेदार कह दिया हो। हालांकि, उसे पता नहीं होता है कि आगे उसी का छीछालेदर होने वाला है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
यूजर्स ने लड़की को लिया आड़े हाथों
असल में लड़की को यह गलतफहमी थी कि मेट्रो की सारी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। उसने यह वीडियो शायद पुरुषों को ट्रोल करने के मकसद से बनाया था, लेकिन जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने उसे ही निशाने पर ले लिया और सोशल मीडिया पर जमकर उसकी आलोचना होने लगी। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘saineinsta’ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ वुमन लिखा गया है। वीडियो पर कई यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “वो दो सीटें लेडीज के लिए हैं और उन पर महिलाएं ही बैठी हैं।” एक और यूजर ने लिखा, “मेरे भारत की अनपढ़ महिला।” जबकि किसी ने केवल “अनपढ़” कहकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
लड़की को उल्टा पड़ गया अपना ही खेल
वीडियो का उद्देश्य शायद मजाक करना रहा होगा, लेकिन बात उल्टी पड़ गई। लड़की की जानकारी की कमी लोगों को साफ नजर आई और अब वह खुद ट्रोलिंग का शिकार बन चुकी है। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि यह वीडियो यह भी दर्शाता है कि सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले तथ्यों की सही समझ होना कितनी जरूरी है। नहीं तो आपकी एक गलती आपको हंसी का पात्र भी बना सकती है।