फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Girl was making a reel on then the bike overturned and an accident happened Video goes Viral on Internet

Viral Video: 'तड़पाओगे तड़पा लो...' पर रील बना रही थी लड़की, तभी पलट गई बाइक और हो गया हादसा, फिर जो हुआ...

Wed, 23 Jul 2025 03:56 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 23 Jul 2025 03:56 PM IST
सार

Viral Video: यह घटना तब घटी जब एक युवती बाइक पर पीछे बैठी थी और राइड के दौरान ही मोबाइल से एक रील रिकॉर्ड कर रही थी। वह एक ट्रेंडिंग गाने 'तड़पाओगे तड़पा लो' पर वीडियो बना रही थी, तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गई।

विज्ञापन
Girl was making a reel on then the bike overturned and an accident happened Video goes Viral on Internet
बाइक वाले से हुआ एक्सीडेंट - फोटो : इंस्टाग्राम @bhangrabypahadan

विस्तार

तेज ट्रैफिक और भीड़भाड़ वाली सड़कों से बचने के लिए रैपिडो जैसी बाइक टैक्सी सेवाओं का चलन तेजी से बढ़ा है। लोग आसानी और समय की बचत के लिए इन सेवाओं पर भरोसा करते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने इनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एक रैपिडो राइड के दौरान हादसा होते हुए देखा जा सकता है और हैरानी की बात यह है कि न बाइक ड्राइवर ने हेलमेट पहना था, न ही पीछे बैठी सवारी ने। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह घटना तब घटी जब एक युवती बाइक पर पीछे बैठी थी और राइड के दौरान ही मोबाइल से एक रील रिकॉर्ड कर रही थी। वह एक ट्रेंडिंग गाने 'तड़पाओगे तड़पा लो' पर वीडियो बना रही थी, तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गई। पूरा हादसा उसी रील में कैद हो गया, जिसे सोशल मीडिया पर देख कर लोग दंग रह गए।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Priyanka | Artist (@bhangrabypahadan)

विज्ञापन
विज्ञापन



रैपिडो बाइक वाले से हुआ एक्सीडेंट
प्रियंका नाम की इस लड़की ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @bhangrabypahadan पर शेयर किया है। इस वीडियो को 15 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। पोस्ट में प्रियंका ने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि उन्होंने रैपिडो पर भरोसा किया था, लेकिन यह भरोसा टूट गया। उन्होंने लिखा, “रैपिडो वाले भैया ने तो भगवान के सारे नाम याद दिलवा दिए।”


लड़की ने सुनाई आपबीती
प्रियंका का कहना है कि उन्होंने राइड शुरू होने से पहले ड्राइवर से हेलमेट मांगा था, लेकिन उसने साफ मना कर दिया। खुद ड्राइवर भी बिना हेलमेट के ही था। उन्होंने बताया कि ड्राइवर गलत दिशा से और तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था, जिससे उन्हें डर लगने लगा और उन्होंने उस डर को दूर करने के लिए वीडियो बनाना शुरू किया। कुछ ही देर में बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई।

कंपनी ने दिया यह जवाब
सौभाग्य से इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। प्रियंका ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद उन्होंने ड्राइवर को उसी वक्त पैसे दिए और फिर पैदल ऑफिस चली गईं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे ड्राइवर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहतीं। प्रियंका की इस पोस्ट पर रैपिडो की प्रतिक्रिया भी आई है। कंपनी ने लिखा, “हमें यह जानकर राहत है कि आप सुरक्षित हैं। आपकी इच्छा का सम्मान करते हुए हमने ड्राइवर पर कोई कार्रवाई नहीं की है।”



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed