फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Girl Riding Scooty Hits 2 Vehicle hit it so hard that the child fell on the road Video goes viral on Internet

Viral Video: फिर स्कूटी लेकर उड़ी दीदी, जोर से मारी टक्कर की सड़क पर गिरा बच्चा, ड्राइवर को भी कराई हवाई सैर

Fri, 16 May 2025 10:30 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 16 May 2025 10:30 AM IST
सार

Scooty Girl Viral Video: इसी तरह का एक और वाकया हाल ही में सामने आया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Girl Riding Scooty Hits 2 Vehicle hit it so hard that the child fell on the road Video goes viral on Internet
फिर स्कूटी लेकर उड़ी दीदी - फोटो : एक्स@swatic12

विस्तार

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे रील्स और वीडियो वायरल होते हैं, जिसे देखकर हमारी हंसी छूट जाती है।  महिलाओं की ड्राइविंग को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर मजेदार मीम्स और कमेंट्स देखने को मिलते हैं। जैसे ही कोई लड़की सड़क पर गाड़ी चलाते दिखती है, लोग मजाक में कहने लगते हैं। अब तो कुछ न कुछ जरूर होने वाला है। इसी तरह का एक और वाकया हाल ही में सामने आया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सफेद रंग की कार दुकान के बाहर खड़ी होती है और उसके पास एक व्यक्ति अपने बच्चे के साथ स्कूटी पर मौजूद है। तभी अचानक स्कूटी पर तेज रफ्तार में आती दो लड़कियां सीधे वहां खड़ी दोनों गाड़ियों से टकरा जाती हैं। टक्कर इतनी जोरदार होती है कि स्कूटी पर बैठा बच्चा सड़क पर गिर पड़ता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


संतुलन खो बैठती है स्कूटी चलाने वाली लड़की
हादसे के बाद जैसे ही कार ड्राइवर बाहर निकलता है, स्कूटी चला रही लड़की एक बार फिर से संतुलन खो बैठती है और इस बार ड्राइवर को ही अपनी स्कूटी से टक्कर मार देती है। इसके बाद पीछे बैठी लड़की घबराकर नीचे उतर जाती है और आसपास खड़े लोग इस बेकाबू स्कूटी को काबू में करने की कोशिश करने लगते हैं। वीडियो यहीं खत्म हो जाता है, लेकिन अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस पूरी घटना के बाद मोहल्ले में 'दीदी' की ड्राइविंग को लेकर खूब चर्चा हुई होगी और शायद उन्हें खूब सुनाया भी गया होगा।

लोगों ने दी खूब मजेदार प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नाम के पेज से साझा किया गया है। अब तक इसे 50 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट्स किए हैं और ड्राइविंग स्किल्स पर जमकर चुटकी ली है। एक यूजर ने लिखा, "यहां भी गलती लड़के की ही मानी जाएगी।" वहीं दूसरे का कहना था, "अगर ये हरकत किसी लड़के ने की होती तो अब तक उसकी धुलाई हो चुकी होती।" तीसरे यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, "दीदी तो एक्सपर्ट राइडर निकलीं।" हालांकि, वीडियो को देखने वाले कई लोग हंसी-मजाक में इसे ले रहे हैं, लेकिन यह साफ है कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे हादसे गंभीर चिंता का विषय भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed