Viral Video: दीदी ने तो हद ही कर दी, सड़क पर पेट्रोल गिराकर लगाई आग और बनाने लगी रील, लोग बोले- हद है
Viral Video: वीडियो में नजर आता है कि एक लड़की सड़क के बीचों-बीच खड़ी है। उसके हाथ में पेट्रोल की बोतल है और उसके इरादे बेहद साफ हैं, सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाली रील बनानी है। वह सड़क पर पेट्रोल छिड़कती है फिर लाइटर से आग लगाती है।
विस्तार
आजकल सोशल मीडिया पर रील बनाने का ट्रेंड इतना बढ़ चुका है कि लोग अपनी और दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डालने से पीछे नहीं हटते। हाल ही में, एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है, जिसमें एक लड़की ने सिर्फ कुछ लाइक्स और व्यूज पाने के लिए बेहद खतरनाक हरकत कर डाली। यह वीडियो देखकर हर कोई हैरान है कि कोई ऐसा कदम भी उठा सकता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में नजर आता है कि एक लड़की सड़क के बीचों-बीच खड़ी है। उसके हाथ में पेट्रोल की बोतल है और उसके इरादे बेहद साफ हैं, सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाली रील बनानी है। वह सड़क पर पेट्रोल छिड़कती है फिर लाइटर से आग लगाती है। पल भर में सड़क जल उठती है। मगर हैरानी की बात ये है कि इसके बाद वह आग की लपटों के सामने डांस करने लगती है, मानो किसी फिल्म का सीन हो।
迷惑すぎるだろ
— 世界のトレンド報道局🕊️ (@twisokhou) June 8, 2025
何してんのこの人?
pic.twitter.com/qCRrnrJjF1
सड़क के बीचों बीच आग लगाकर लड़की ने किया डांस
पूरा सीन इतना डरावना और अजीब है कि देखने वाले सोच में पड़ जाते हैं। क्या इसे बहादुरी कहा जाए या फिर सोशल मीडिया की दीवानगी का नतीजा? लड़की के चारों ओर से गाड़ियां गुजर रही हैं। लोग भी मौजूद हैं, लेकिन लड़की को किसी की परवाह नहीं। वह पूरी तरह अपने डांस में खोई हुई है। वहीं, एक स्कूटी वाला इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लेता है और यही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो जाता है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
जैसे ही यह वीडियो ऑनलाइन आया, वैसे ही यूजर्स की भीड़ टूट पड़ी। लाखों लोगों ने वीडियो देखा, हजारों ने कमेंट किए और ढेरों रिएक्शन आए। किसी ने इसे "एंटरटेनमेंट का नया लेवल" कहा तो किसी ने इसे "पागलपन की इंतहा" करार दिया। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "पेट्रोल डाला, आग लगाई, डांस किया अब सीधा इंटरनेशनल अवॉर्ड ले आओ।" वहीं, एक और ने ट्रोल किया, “इतना महंगा पेट्रोल रील में बर्बाद कर दिया? स्कूटर में ही भरवा लेती।”
हालांकि, इस वीडियो की आलोचना भी खूब हो रही है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताते हुए कड़ी निंदा की। एक यूजर ने लिखा, "ये कोई मजाक नहीं, जान के साथ खिलवाड़ है।" दूसरे ने लिखा, "ऐसे स्टंट करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ये रील नहीं, सीधा अपराध है।"