फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Girl made bathroom her home made arrangements for everything from food to sleeping news goes viral

Viral Post: लड़की ने बाथरूम को ही बना डाला घर, खाने से लेकर की सोने तक की व्यवस्था, 500 रुपये देती है किराया

Sat, 29 Mar 2025 12:41 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 29 Mar 2025 12:41 PM IST
सार

Chinese Woman Lives In Bathroom: चीन में एक 18 वर्षीय महिला ने जीवन-यापन की लागत कम करने के लिए अपने वर्कप्लेस पर ही बाथरूम को अपना घर बना लिया। न्यूयॉर्क पोस्ट (एनवाईपी) की रिपोर्ट के अनुसार वह एक फर्नीचर स्टोर में काम करती है।

विज्ञापन
Girl made bathroom her home made arrangements for everything from food to sleeping news goes viral
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik.com

विस्तार

लोग मजबूरी में आकर कई काम करते हैं, लेकिन कभी सोचा है कि किसी की ऐसी भी क्या मजबूरी हो सकती है कि वह बाथरूम को ही अपना घर बना ले। चीन से ऐसी हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक महिला अपने ऑफिस के बाथरूम में रहती है। यही नहीं, आपको दूसरी बात और हैरान कर देगी कि वह महिला ऑफिस के बाथरूम में रहने के लिए किराया भी देती है। अब इस खबर को जानकर हर कोई अपना माथा पकड़ ले रहा है। लोगों का कहना है कि बदलते जमाने के साथ लोगों की सोच और कंफर्ट जोन भी बदलता जा रहा है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन

इस चीनी महिला ने बाथरूम को ही बना लिया अपना घर
चीन में एक 18 वर्षीय महिला ने जीवन-यापन की लागत कम करने के लिए अपने वर्कप्लेस पर ही बाथरूम को अपना घर बना लिया। न्यूयॉर्क पोस्ट (एनवाईपी) की रिपोर्ट के अनुसार वह एक फर्नीचर स्टोर में काम करती है और बाथरूम को अपने निजी स्थान के रूप में उपयोग करने के लिए अपने बॉस को 5 डॉलर (लगभग 545 रुपये) प्रति माह का भुगतान करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाथरूम में ही रहना लगा सुविधाजनक
शुरुआत में यांग ने लगभग 2,290 रुपये प्रतिमाह किराया देने की पेशकश की, लेकिन उसके बॉस ने मना कर दिया और उससे केवल पानी और बिजली के बिल के बराबर ही पैसे लिए। हालांकि स्टोर ने उसे रहने के लिए ऑफिस की जगह दी थी, लेकिन दरवाजा न होने के कारण उसे यह असुविधाजनक लगा। इससे पहले वह अपने बॉस के घर पर रह रही थी।

विज्ञापन

ऐसे की रहने की व्यवस्था
खबरों की मानें तो यांग ने बाथरूम में स्टॉल के ऊपर एक बड़ा कपड़ा लटका दिया है और एक फोल्डिंग बेड लगा दिया है जो प्राइवेसी बनाए रखने का भी काम करता है। एक कपड़े की रेलिंग पर अपने सामान को रखती है, और वह बाथरूम के अंदर खाना पकाने के लिए एक पोर्टेबल हॉब का भी उपयोग करती हैं। इस खबर को सुनकर हर कोई काफी हैरान हो गया है।

इतना होता है कुल महीने का खर्चा
आपको बता दें कि यांग हर महीने 34,570 रुपये कमाती है। इसके बावजूद उसका महीने का खर्च केवल 4,500 रुपये तक सीमित रखती हैं और बाकी पैसे बचा लेती हैं। वह चीनी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की कुछ क्लिप भी शेयर करती हैं, जहां उनके 16 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed