फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Girl did aura farming dance on bonnet of mercedes case filed Video Goes Viral

Video: चलती मर्सिडीज के बोनट पर लड़की ने किया ऐसा डांस, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने निकाल दी स्टंटबाजी

Fri, 25 Jul 2025 07:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 25 Jul 2025 07:58 PM IST
सार

Viral Video: यह डांस 11 वर्षीय इंडोनेशियाई लड़के रैयान अर्खान द्वारा मशहूर हुआ है, जिसने पूरी दुनिया को अपनी स्टाइल से झूमने पर मजबूर कर दिया। लेकिन नवी मुंबई में एक युवती ने इस डांस को कार की बोनट पर चढ़कर किया है।

विज्ञापन
Girl did aura farming dance on bonnet of mercedes case filed Video Goes Viral
चलती मर्सिडीज के बोनट पर लड़की ने किया ऐसा डांस - फोटो : X

विस्तार

Mumbai Girl dancing on moving mercedes: सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। आपको इसके उदाहरण देखने को मिल जाएंगे। अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। एक ऐसा ही नवी मुंबई का वायरल हो रहा है। यहां पर एक लड़की ने चलती मर्सिडीज कार की बोनट पर खड़े होकर डांस कर रही है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


यह डांस 11 वर्षीय इंडोनेशियाई लड़के रैयान अर्खान द्वारा मशहूर हुआ है, जिसने पूरी दुनिया को अपनी स्टाइल से झूमने पर मजबूर कर दिया। लेकिन नवी मुंबई में एक युवती ने इस डांस को कार की बोनट पर चढ़कर किया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा गया है, लेकिन पुलिस ने इसे लापरवाही और कानून तोड़ने वाला स्टंट करार दिया। वीडियो में लड़की एक चलती मर्सिडीज-बेंज की बोनट पर खड़ी होकर पोज दे रही है और डांस कर रही है। कार एक व्यस्त सड़क पर चल रही है।
विज्ञापन


वीडियो में कैप्शन लिखा, On my way to the 69th heartbreak with the same guy। इस डायलॉग के साथ वीडियो में ड्रामा भी है, लेकिन सुरक्षा को लेकर यह हरकत बेहद गैर-जिम्मेदाराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Emotional Video: स्कूल से लौट रहे बच्चों के साथ गार्ड अंकल ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देखकर भावुक हो जाएंगे आप


वीडियो  देखने के लिए यहां करें क्लिक...

पुलिस की जांच में पता चला कि लड़की का बॉयफ्रेंड कार चला रहा है है और उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। वायरल वीडियो सामने आते ही नवी मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लिया। इसके साथ ही खतरनाक ड्राइविंग और जनसुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में केस दर्ज किया है। 

Video: अजगर के साथ सेल्फी ले रहा था शख्स, फिर खतरनाक जीव ने कर दी ऐसी हालत, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिर्फ सोशल मीडिया पर लाइक्स पाने के लिए इस तरह के स्टंट करना न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ट्रेंड के पीछे भागते हुए अपनी और दूसरों की जिंदगी को खतरे में न डालें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed