फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Girl bunked school to go for a walk mother caught her red handed and slapped her in the middle of the road

Viral Video: स्कूल से बंक मार के घूमने जाती थी लड़की, मां ने रंगे हाथों पकड़ा और बीच सड़क पर बरसाए थप्पड़

Wed, 24 Sep 2025 03:42 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 24 Sep 2025 03:42 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो के बारे में बताया गया कि लड़की कई दिनों से स्कूल जाने का बहाना बनाकर इधर-उधर घूमने जा रही थी। यानी वह स्कूल बंक मार रही थी और घरवालों को इसकी खबर नहीं थी।

विज्ञापन
Girl bunked school to go for a walk mother caught her red handed and slapped her in the middle of the road
मम्मी ने स्कूल बंक करने पर की बेटी की कुटाई - फोटो : एक्स@thenewsbasket

विस्तार

आजकल सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल हो जाता है। इनमें से कुछ वीडियो मजेदार होते हैं तो कुछ चौंका देने वाले। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें एक लड़की को उसकी मां और एक पुरुष सरेआम थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही महिला लड़की की मां है और पुरुष भी उसके घर का ही सदस्य है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो के बारे में बताया गया कि लड़की कई दिनों से स्कूल जाने का बहाना बनाकर इधर-उधर घूमने जा रही थी। यानी वह स्कूल बंक मार रही थी और घरवालों को इसकी खबर नहीं थी। लेकिन मां को शक हुआ और उन्होंने कई दिनों तक अपनी बेटी पर नजर रखी। आखिरकार एक दिन जैसे ही लड़की स्कूल जाने के नाम पर घर से निकली, मां ने उसे रास्ते में पकड़ लिया। तभी सच्चाई सबके सामने आ गई।
विज्ञापन

 


मां गुस्से में आकर खूब की बेटी की कुटाई
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मां गुस्से से अपनी बेटी को थप्पड़ मारती है और उसे डांटती है। आस-पास खड़े लोग यह पूरा सीन देखते रह जाते हैं। किसी ने इस घटना को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। लोगों की प्रतिक्रियाएं भी इस वीडियो पर काफी अलग-अलग रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि लड़की ने अपने मां-बाप को धोखा दिया था, इसलिए मां का गुस्सा निकलना स्वाभाविक है। उनके मुताबिक बच्चों पर नजर रखना और जरूरत पड़ने पर सख्ती करना जरूरी है ताकि वे गलत रास्ते पर न जाएं।

दो वर्गों में बंटा सोशल मीडिया
वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग मां के इस कदम से सहमत नहीं दिखे। उनका कहना है कि बच्चों को मारना-पीटना सही तरीका नहीं है। इससे बच्चे डरते नहीं बल्कि और ज्यादा जिद्दी हो जाते हैं। ऐसे मामलों में बातचीत और समझाने से ज्यादा अच्छे नतीजे मिलते हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि माता-पिता को अपने बच्चों से दोस्ताना रिश्ता बनाना चाहिए ताकि वे खुलकर अपनी बातें साझा कर सकें। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। एक पक्ष मानता है कि मां ने अनुशासन सिखाने के लिए सही किया, जबकि दूसरा पक्ष इसे गलत ठहराता है। असल में यह मामला उन तमाम परिवारों जैसा है जहां बच्चों और माता-पिता के बीच तालमेल की कमी देखने को मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed