{"_id":"68946f0abf74173b97079ffb","slug":"ghostly-people-seen-at-the-airport-there-was-no-plane-yet-passengers-were-seen-on-the-empty-aerobridge-2025-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: एयरपोर्ट पर दिखे भूतिया लोग? प्लेन नहीं थी फिर भी खाली एयरोब्रिज पर दिखे यात्री, क्या है कहानी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: एयरपोर्ट पर दिखे भूतिया लोग? प्लेन नहीं थी फिर भी खाली एयरोब्रिज पर दिखे यात्री, क्या है कहानी
Thu, 07 Aug 2025 03:47 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 07 Aug 2025 03:47 PM IST
सार
Viral Video: इस अजीब सीन को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि ये इमेजे फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए एक पुराने विमान हादसे की मारी गई आत्माएं हैं।
विज्ञापन
भूतिया यात्रियों का वीडियो वायरल
- फोटो : इंस्टाग्राम @scaryencounter
विस्तार
इस कुछ सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ धुंधली इमेज एयरोब्रिज से गुजर रही हैं, जबकि वह किसी भी विमान से जुड़ा हुआ नजर नहीं आता। वीडियो में ‘तैरते’ हुए लोगों को दिखाया गया है, जो एक ऐसे प्लेन से बाहर आते दिखते हैं, जो दरअसल वहां था ही नहीं। अब इस वीडियो को देखकर हर कोई काफ हैरान हो रहा है और उनका मानना है कि बिना किसी प्लेन के होते हुए आखिर यात्री कहां से आ और जा रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस अजीब सीन को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि ये इमेजे फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए एक पुराने विमान हादसे की मारी गई आत्माएं हैं। कई लोगों ने इस क्लिप को वन-टू-गो एयरलाइंस की फ्लाइट 269 की त्रासदी से जोड़कर देखा है। उस दुखद घटना में कुल 90 यात्रियों की जान चली गई थी। यह वीडियो हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट @scaryencounter से दोबारा पोस्ट किया गया है, जहां इसे हजारों लोगों ने देखा और उस पर प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
वीडियो पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
एक यूजर ने कमेंट किया, “वे इमेजेस हवा में झूल रही हैं। उन्हें शायद पता भी नहीं कि वे मर चुके हैं। वे वही काम दोहराते दिख रहे हैं जो उन्होंने मौत से ठीक पहले किया था।” एक अन्य यूजर का कहना था, “अगर ध्यान से देखा जाए तो लगता है जैसे वे चल नहीं रहे, बल्कि हवा में तैर रहे हैं।” लेकिन इस वीडियो के पीछे की असली कहानी डरावनी नहीं बल्कि वैज्ञानिक है। ब्रिटेन की मीडिया वेबसाइट 'द सन' ने 2017 में अपनी एक रिपोर्ट में इस वीडियो की सच्चाई उजागर की थी।
क्या है असल सच्चाई?
रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो में जो 'तैरते हुए लोग' दिखाई दे रहे हैं, वे वास्तव में एयरोब्रिज के चमकदार कांच पर पड़ रही रोशनी और लोगों के रिफलेक्शन हैं। दरअसल, एयरोब्रिज की ट्रांसपेरेंसी और रिफ्लेक्टिव कांच वहां मौजूद लोगों और रोशनी की ऐसी छाया बना रहा था, जिससे लग रहा था कि लोग हवा में चल रहे हैं। यह पूरा सीन महज एक ऑप्टिकल इल्यूजन है, जिसे देखकर लोग भ्रमित हो गए और उसे भूतिया घटना मान बैठे। यह घटना इस बात का उदाहरण है कि कैसे नजरों का धोखा और सोशल मीडिया पर फैलाई गई कहानियां मिलकर किसी नॉर्मल सीन को भी डरावना बना सकती हैं। वर्षों पुराना यह वीडियो अब दोबारा वायरल हो चुका है और एक बार फिर लोगों को हैरानी में डाल रहा है।