Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Friends Celebrate Bride to Be in Mumbai Local Video goes Viral on Internet

मुंबई लोकल में सजा शादी का मंडप जैसा माहौल, सहेली के लिए महिलाओं ने किया ऐसा इंतजाम; वीडियो वायरल

Sat, 28 Nov 2026 10:34 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 28 Nov 2026 10:34 AM IST
सार

Viral Video: मुंबई की लोकल ट्रेन में कुछ महिलाओं ने अपनी होने वाली दुल्हन सहेली के लिए खास आयोजन किया। लेडीज कोच को सजाकर फूलों से उसका स्वागत किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोग इस दोस्ती की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ ने सार्वजनिक परिवहन में निजी आयोजन करने पर सवाल उठाए हैं।
 

विज्ञापन
Friends Celebrate Bride to Be in Mumbai Local Video goes Viral on Internet
लोकल ट्रेन के डिब्बे को सजाकर किया दुल्हन का स्वागत - फोटो : एक्स@mumbaiheritage

विस्तार

मुंबई की लोकल ट्रेन को शहर की लाइफ लाइन कहा जाता है। यहां हर दिन लाखों लोग अपने काम और दूसरे जरूरी कामों के लिए सफर करते हैं। रोजाना एक ही ट्रेन में सफर करने वाले कई यात्री धीरे-धीरे एक-दूसरे को जानने लगते हैं। फिर यही जान-पहचान दोस्ती में बदल जाती है। कई बार ये दोस्ती इतनी गहरी हो जाती है कि लोग एक-दूसरे की खुशियों में भी परिवार की तरह शामिल होने लगते हैं। ऐसी ही दोस्ती की एक खूबसूरत तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। यहां कुछ महिलाओं ने अपनी होने वाली दुल्हन सहेली के लिए लोकल ट्रेन में ही खास आयोजन कर दिया।

विज्ञापन


लोकल ट्रेन के डिब्बे को सजाकर किया दुल्हन का स्वागत
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ महिलाएं अपनी सहेली की शादी से पहले उसके लिए जश्न मनाती नजर आ रही हैं। इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि महिलाओं ने इसके लिए किसी बड़े होटल, रेस्टोरेंट या बैंक्वेट हॉल को नहीं चुना। उन्होंने मुंबई की लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे को ही सेलिब्रेशन की जगह बना दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लोकल ट्रेन में शूट हुआ प्री-वेडिंग
वीडियो में ट्रेन का डिब्बा फूलों और सजावटी सामान से सजा हुआ दिखाई देता है। महिलाओं ने अपनी सहेली के स्वागत के लिए पहले से पूरी तैयारी कर रखी थी। जैसे ही होने वाली दुल्हन वहां पहुंचती है, सभी महिलाएं फूल बरसाकर उसका स्वागत करती हैं। इस दौरान पारंपरिक तरीके से रस्में भी निभाई जाती हैं। सहेलियां अपनी दोस्त को शादी के नए सफर के लिए शुभकामनाएं देती हैं। रोजाना साथ सफर करने वाली इन महिलाओं का यह अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है।

क्या है महाराष्ट्र की केलवन रस्म?
इस आयोजन को महाराष्ट्र की पारंपरिक केलवन रस्म से जोड़कर देखा जा रहा है। मराठी संस्कृति में शादी से पहले इस रस्म का खास महत्व होता है। इसमें परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी लोग दूल्हा या दुल्हन को अपने घर बुलाते हैं। उनके लिए खास भोजन तैयार किया जाता है और उपहार देकर आने वाले वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया जाता है। इस रस्म का मकसद सिर्फ साथ बैठकर खाना खाना नहीं, बल्कि शादी से पहले खुशियां बांटना और रिश्तों को और मजबूत करना भी है। आमतौर पर यह आयोजन घरों में होता है, लेकिन इन महिलाओं ने इसे अपने रोजाना के सफर से जोड़कर यादगार बना दिया।

वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोगों को महिलाओं की दोस्ती और अपनी सहेली के लिए किया गया यह खास इंतजाम काफी पसंद आया। उनका कहना है कि मुंबई लोकल में रोज सफर करने वाले लोगों के बीच भी परिवार जैसा रिश्ता बन सकता है।


निजी आयोजन को लेकर उठाए सवाल
वहीं, कुछ यूजर्स ने सार्वजनिक परिवहन में इस तरह के निजी आयोजन को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि ट्रेन में दूसरे यात्री भी सफर करते हैं, इसलिए उनकी सुविधा का ध्यान रखना जरूरी है। कुछ लोगों ने यह भी पूछा कि क्या इस आयोजन के लिए रेलवे से अनुमति ली गई थी। इस पोस्ट पर रेलवे सेवा के आधिकारिक अकाउंट ने भी प्रतिक्रिया देते हुए संबंधित अधिकारियों को टैग किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed