फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार टांगों वाली वो अनोखी महिला, जिसने 59 साल तक किया दुनिया को हैरान

Thu, 01 Oct 2020 05:06 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 01 Oct 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
four legged woman Myrtle Corbin interesting story of a strange woman
चार पैरों वाली महिला मायरटल कॉर्बिन - फोटो : Facebook/Wayne Thompson

क्या आपने कभी किसी चार पैर वाले इंसान के बारे में सुना है? नहीं ना, लेकिन आज से करीब 152 साल पहले एक ऐसी घटना घटी थी, जिसने सभी को हैरान कर दिया था। इसके बारे में आज भी कोई सुनता है तो हैरान हुए बिना नहीं रहता। दरअसल, साल 1868 में अमेरिका के टेनेसी में एक ऐसी बच्ची का जन्म हुआ था, जिसके दो नहीं बल्कि चार पैर थे। इस बच्ची का नाम मायरटल कॉर्बिन था। मायरटल अपने असामान्य पैरों के साथ करीब 59 साल तक जिंदा रहीं। उनकी कहानी आज भी दुनिया को उतनी ही हैरान करती है, जितना उस जमाने में करती थी। 

four legged woman Myrtle Corbin interesting story of a strange woman
चार पैरों वाली महिला मायरटल कॉर्बिन - फोटो : Facebook/Justice Idowu E. Ayebogan

डॉक्टरों के मुताबिक, मायरटल के दो पैर बाकी दोनों पैरों की अपेक्षा छोटे और कमजोर थे, वह पूरी तरह से उन पैरों की मदद से शरीर को संभाल नहीं सकती थीं। हालांकि उनके बाकी दोनों पैर बिल्कुल ठीक थे, उन्हें चलने-फिरने में कोई दिक्कत नहीं होती थी। 

four legged woman Myrtle Corbin interesting story of a strange woman
चार पैरों वाली महिला मायरटल कॉर्बिन - फोटो : Facebook/Ami Mottes

मायरटल कॉर्बिन दुनियाभर में 'चार पैरों वाली महिला' के तौर पर मशहूर हैं। जब वो मात्र 13 साल की थीं, तो उनके जीवन पर एक किताब भी लिखी गई थी, जिसका नाम 'बायोग्राफी ऑफ मायरटल कॉर्बिन' है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
four legged woman Myrtle Corbin interesting story of a strange woman
चार पैरों वाली महिला मायरटल कॉर्बिन - फोटो : Facebook/Unusual & Unique

कहा जाता है कि मायरटल कॉर्बिन की शायद एक जुड़वां बहन भी रही होगी, जिसका शरीर तो विकसित नहीं हुआ, लेकिन टांगें विकसित हो गईं। इसलिए मायरटल का जन्म चार टांगों के साथ हुआ और उन्हें जिंदगीभर उन पैरों के साथ ही जीना पड़ा।  

विज्ञापन
four legged woman Myrtle Corbin interesting story of a strange woman
चार पैरों वाली महिला मायरटल कॉर्बिन - फोटो : Facebook/John Strong

मायरटल कॉर्बिन ने 19 साल की उम्र में जेम्स क्लिंटन बिकनेल नाम के शख्स से की थी, जिससे उन्हें पांच बच्चे भी हुए, चार बेटियां और एक बेटा। दरअसल, मायरटल की एक बहन भी थी, जिसका नाम विल्ले एन था। विल्ले एन ने लॉक बिकनेल नाम के लड़के से शादी की थी, यानी कि जेम्स क्लिंटन बिकनेल और लॉक बिकनेल दोनों भाई थे। पहले तो विल्ले एन ने ही शादी की थी, उसके बाद मायरटल ने शादी की थी। मई 1928 में टेक्सस में उनकी मौत हो गई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed