फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Forcing a woman to speak Marathi costed the man heavily he gave a strong reply in return Video goes Viral

Viral Video: महिला को जबरदस्ती मराठी बोलने पर मजबूर करना शख्स को पड़ा भारी, पलटकर दिया तगड़ा जवाब

Mon, 21 Jul 2025 05:18 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 21 Jul 2025 05:18 PM IST
सार

Viral Video: इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भी ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें कुछ लोग एक महिला से मराठी बोलने को लेकर जबरदस्ती कर रहे हैं। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा, लेकिन सबसे खास बात ये रही कि महिला ने भी बिना डरे और पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया।

विज्ञापन
Forcing a woman to speak Marathi costed the man heavily he gave a strong reply in return Video goes Viral
महिला से पंगा लेना पड़ा भारी - फोटो : एक्स@imvivekgupta

विस्तार

मराठी भाषा महाराष्ट्र की शान है और इसे बोलना गर्व की बात भी मानी जाती है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति, खासकर उत्तर प्रदेश या बिहार जैसे राज्यों से आया हो और मराठी सीख न पाया हो तो उसके साथ भाषा के आधार पर भेदभाव करना न तो भारतीय परंपरा है और न ही यह हमारी साझा संस्कृति को दर्शाता है। मगर महाराष्ट्र में भाषा को लेकर कुछ लोगों का रवैया अक्सर विवादों को जन्म देता रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भी ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें कुछ लोग एक महिला से मराठी बोलने को लेकर जबरदस्ती कर रहे हैं। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा, लेकिन सबसे खास बात ये रही कि महिला ने भी बिना डरे और पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग महिला से लगातार कह रहे हैं, "तू मराठी बोल", जिस पर महिला पलटकर जवाब देती है, "तुम हिंदी बोलो, मैं मराठी नहीं बोलूंगी।" जब वे उसे मराठी बोलने के लिए मजबूर करते हैं तो वह कहती है, "तुम हिंदुस्तान से नहीं हो क्या?" जवाब में वे खुद को 'महाराष्ट्रियन' बताते हैं और फिर मराठी बुलवाने की कोशिश करते रहते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महिला से पंगा लेना पड़ा भारी
महिला लेकिन अपनी बात पर अडिग रहती है और साफ शब्दों में कहती है, "मैं हिंदी में ही बात करूंगी।" इसके बाद पुरुष मराठी में उससे उसकी किसी गलती को लेकर कुछ कहने लगते हैं। यहीं पर यह वीडियो खत्म होता है, जिसकी लंबाई करीब 35 सेकंड है। मगर यह छोटा सा क्लिप इंटरनेट पर इतनी तेजी से फैला कि हर किसी तक पहुंच गया और अब इस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

महिला ने नहीं मानी हार
यह पूरी घटना मुंबई के घाटकोपर इलाके की बताई जा रही है। वीडियो में दिख रही महिला का नाम संजीरा देवी बताया गया है, जो अपने घर के बाहर खड़ी थीं, तभी कुछ लोग आए और मराठी भाषा में बात करने का दबाव बनाने लगे। जो कुछ भी हुआ, वह कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब उसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। X पर @imvivekgupta नाम के यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक बार फिर मराठी और गैर मराठी आमने-सामने। महिला को मराठी नहीं आती थी, और मराठी बोलने का दबाव बनाया जा रहा था। महिला ने जवाब दिया, यह हिंदुस्तान है, मैं हिंदी में ही बोलूंगी।”


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी। एक यूजर ने लिखा, “जिस देश का नारा ही 'अनेकता में एकता' है, वहां अब भाषा के नाम पर विवाद हो रहे हैं। ये देश के लिए नुकसानदेह है।” एक और ने लिखा, “मराठी बनाम हिंदी की बहस दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed