फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   First images from NISAR show forests, wetlands, islets in US in greater detail

NISAR Satellite Images: निसार सैटेलाइट ने भेजी पहली तस्वीर, धरती पर दिखा अद्भुत नजारा, जानिए क्या-क्या आया नजर

Sat, 27 Sep 2025 06:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 27 Sep 2025 06:34 PM IST
सार

NISAR Satellite Images: अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा के कार्यकारी प्रशासक सीन डफी ने कहा कि निसार की पहली तस्वीरें यह साबित करती हैं कि जब हम नवाचार और खोज की साझा दृष्टि के साथ आगे बढ़ते हैं तो दुनिया के लिए अद्भुत उपलब्धियां संभव हो जाती हैं।

विज्ञापन
First images from NISAR show forests, wetlands, islets in US in greater detail
निसार सैटेलाइट ने भेजी पहली तस्वीर, धरती पर दिखा अद्भुत नजारा - फोटो : NASA

विस्तार

NISAR Satellite Images: इसरो और नासा के संयुक्त मिशन निसार (NISAR) ने धरती की सतह की पहली तस्वीरें भेजी हैं। इसरो ने 30 जुलाई को श्रीहरिकोटा से निसार को लॉन्च किया था। इन तस्वीरों में इस सैटेलाइट की ताकतवर रडार क्षमता की झलक देखी जा सकती है। निसार ग्लेशियर, भूकंप और जंगलों पर नजर रखेगा। इसमें जंगलों, गीली जमीन, खेती की जमीन और शहरी इलाकों का बहुत ही साफ नक्शा बनाने की क्षमता है।

विज्ञापन


अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा के कार्यकारी प्रशासक सीन डफी ने कहा कि निसार की पहली तस्वीरें यह साबित करती हैं कि जब हम नवाचार और खोज की साझा दृष्टि के साथ आगे बढ़ते हैं तो दुनिया के लिए अद्भुत उपलब्धियां संभव हो जाती हैं। यह तो सिर्फ शुरुआत है।
विज्ञापन


बेहद अहम है तकनीक

निसार की रडार इमेजिंग तकनीक बाढ़, भूकंप, ज्वालामुखी, जंगलों के विनाश, कृषि और अवसंरचना जैसी निगरानी में अहम भूमिका निभाएगी। नासा के जेपीएल द्वारा विकसित L-बैंड रडार ने अमेरिका के मेन राज्य के माउंट डेजर्ट आइलैंड की तस्वीरें ली हैं। पानी, जंगल और निर्मित संरचनाओं को अलग-अलग रंगों में साफ दिखाया है। ऐसे ही 23 अगस्त को नॉर्थ डकोटा की तस्वीरों में खेत, फसलें और सिंचाई पैटर्न साफ दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




Viral Video: गटर में गिरी गाय को बचाने के लिए विदेशयों ने लगा दी जी-जान, मानवता के वीडियो ने जीता लोगों का दिल


उन्होंने यह भी कहा कि यह मिशन सिर्फ धरती के विज्ञान को समझने में नहीं मदद करेगा, बल्कि हमारी दुनिया से बाहर के ग्रहों का अध्ययन करेगा। अगस्त के आखिर में मिली पहली टेस्टिंग तस्वीरें नासा की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला द्वारा बनाए गए निसार की उन्न्त L-BAND रडार सिस्टम की पावर को दर्शाता है। 

Optical Illusion: तस्वीर में 99D की भीड़ में छिपा है 999, जीनियस हैं तो 15 सेकेंड में खोजकर दिखाएं

नासा के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर अमित क्षत्रिया ने बताया कि निसार सिर्फ विज्ञान की उपलब्धि नहीं, बल्कि दो महाद्वीपों के बीच सहयोग का अद्भुत उदाहरण है। भारत और अमेरिका की साझेदारी न सिर्फ हमारे ग्रह को बेहतर समझने में मदद करेगी बल्कि चांद और मंगल मिशन की राह भी मजबूत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed