Viral Video: पहले कटा 20 हजार रुपये का चालान फिर भी नहीं सुधरी लड़की, बाइक पर करने लगी जानलेवा स्टंट
Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही मामला चर्चा में है। एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टंट करती हुई तो दिखाई नहीं देती, लेकिन अपनी स्टंटबाजी की वजह से मिले चालान को लेकर बात करती नजर आती है।
विस्तार
आजकल स्टंटबाजी करना सिर्फ लड़कों का ही नहीं बल्कि लड़कियों का भी शौक बन गया है। पहले जहां सड़क पर बाइक स्टंट करते हुए ज्यादातर लड़के ही देखे जाते थे, वहीं अब लड़कियां भी इसमें पीछे नहीं हैं। कुछ युवतियां खुलेआम सड़क पर बाइक लेकर स्टंट करती हैं और ऐसा करते समय न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डाल देती हैं। सबको पता है कि पब्लिक रोड पर स्टंट करना गैरकानूनी और बेहद खतरनाक काम है। कई बार ऐसे खतरनाक स्टंट जानलेवा हादसों का कारण भी बन जाते हैं फिर भी कुछ लोग इन्हें नजरअंदाज करते हुए लगातार स्टंट करते रहते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही मामला चर्चा में है। एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्टंट करती हुई तो दिखाई नहीं देती, लेकिन अपनी स्टंटबाजी की वजह से मिले चालान को लेकर बात करती नजर आती है। वीडियो में लड़की ने बताया कि जब वह स्टंट का वीडियो बना रही थी, तो किसी ने उसकी शिकायत पुलिस में कर दी। इसके बाद पुलिस ने उसके ऊपर 20 हजार रुपये का चालान ठोक दिया।
View this post on Instagram
20 हजार का चालान कटने के बाद भी नहीं सुधरी लड़की
अब आमतौर पर लोग ऐसे में पछताते हैं, लेकिन इस लड़की का रिएक्शन बिल्कुल उल्टा था। वीडियो में वह ताव में कहती है कि चालान चाहे 20 हजार का काटो या 40 हजार का उसका जलवा हमेशा बरकरार रहेगा। यानी साफ शब्दों में उसने कह दिया कि चालान कटने से उसे फर्क नहीं पड़ता और वह स्टंटबाजी करना नहीं छोड़ेगी।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
लड़की ने आगे अपने हेटर्स के लिए एक सरप्राइज देने की भी बात कही। उसने अपने इंस्टाग्राम हैंडल __vaishu_yadav__24 पर हाल ही में कटे चालान का स्क्रीनशॉट शेयर किया और कहा कि नफरत करने वाले नफरत करते रहेंगे। चाहे चालान 20 हजार का हो या 40 हजार का वह वही काम करती रहेगी, जो उसे पसंद है। इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। कुछ यूजर्स ने लड़की का समर्थन किया और लिखा, "बहन, ऐसे ही दबदबा बनाए रखो, जलने वालों को जलने दो।" वहीं कुछ लोगों का कहना है कि लड़की ने सिर्फ पब्लिसिटी पाने के लिए किसी और का चालान उठाकर अपना बताकर दिखाया है। इसके अलावा कई लोगों ने उसे समझाने की भी कोशिश की और कहा कि स्टंटबाजी बहुत खतरनाक होती है। इसे तुरंत बंद कर देना चाहिए।