Snake: ये हैं दुनिया के सबसे तेजी से हमला करने वाले सांप, रफ्तार जानकर हो जाएंगे हैरान
Snake: सांप धरती के सबसे खतरनाक और जहरीले जीवों में से एक हैं। दुनिया में सांप की तीन हजार से अधिक प्रजातियां मिलती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Snake: सांप धरती के सबसे खतरनाक और जहरीले जीवों में से एक हैं। दुनिया में सांप की तीन हजार से अधिक प्रजातियां मिलती हैं। इनमें कुछ सांप बेहद जहरीले होते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सांपों की ऐसी 69 प्रजातियां पाई जाती हैं जो बेहद खतरनाक होती हैं। इनमें 29 समुद्री सांप हैं, जबकि 40 जमीन पर रहने वाले हैं। भारत में पाए जाने सापों में कोबरा और करैत बेहद जहरीले होते हैं। आज हम आपको अपनी खबर में दुनिया के पांच सबसे तेज सांपों के बारे में बताएंगे।
साइडविंडर रैटलस्नेक
यह सांप बेहद खतरनाक होता है। यह सांप मुख्य तौर पर दक्षिण-पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका और उत्तर-पश्चिमी मेक्सिको के रेगिस्तानी क्षेत्रों में पाया जाता है। यह रेत पर बेहत तेज रफ्तार में भागता है। साइडविंडर रैटलस्नेक साइड-टू-साइड की चाल से 29 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रेत पर बिना फिसले दौड़ लगा सकता है। यह बेहद तेजी से शिकार करता है। अगर इसनें एक बार अपने शिकार पर निशाना लगा लिया, तो वो बच नहीं सकता है।
रैट स्नेक (धामिन)
रैट स्नेक सांप में जहर नहीं होता है। इस सांप की रफ्तार बहुत तेज होती है। इंडियन रैट स्नेक 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ लगा सकते हैं। यह अपने शिकार पर 2.67 मीटर प्रति सेकेंड की गति से हमला करते हैं। यह अपने शिकार को भागने से पहले ही पकड़ लेते हैं।
Baba Vanga: 2026 में मचेगी भयनाक तबाही! यूरोप हो सकता है वीरान और..., बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों से डरी दुनिया
कॉटनमाउथ सांप
दक्षिण-पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका में कॉटनमाउथ सांप पाया जाता है। इस सांप को वाटर मोकसिन भी कहा जाता है। यह अपने शिकार को पकड़ने में संयम बरतता है और मौका मिलते ही तेजी से हमला कर देता है। यह सांप अपने जहर से शिकार को बेहोश कर देता है। यह सांप खतरे के समय अपने मुंह के सफेद हिस्से को दिखाता है, जिसके कारण इसका यह नाम पड़ा है। यह सांप ताजे पानी से समीप रहता है।
Viral Video: सड़क पर गुटखा थूक रहे थे दो युवक, तभी गाड़ी से उतरकर लड़के ने जड़ा तमाचा, मंगवाई माफी फिर...
किंग कोबरा
किंग कोबरा भारत में मुख्य तौर पश्चिमी घाट, पूर्वोत्तर राज्यों, मध्य भारत के कुछ हिस्सों और पूर्वी घाट के वर्षावन क्षेत्रों में पाया जाता है। यह बेहद जहरीला सांप है और इसकी लंबाई 18 फीट तक हो सकती है। यह सांप अपने शिकार पर तेजी से हमला करता है। माना जाता है कि दुनिया का बेहद खतरनाक और बुद्धिमान शिकारी है।