फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Fart disrupts assembly session in Kenya Homa Bay politicians blamed each other

विधानसभा में नेताजी ने छोड़ी इतनी 'गंदी गैस', नाक दबाकर बाहर भागे सभी सदस्य

Sun, 11 Aug 2019 10:20 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 11 Aug 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
Fart disrupts assembly session in Kenya Homa Bay politicians blamed each other
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

हंगामे की वजह से संसद या विधानसभाओं को स्थगित होते तो आपने देखा या सुना होगा, लेकिन केन्या के एक विधानसभा में कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया। बुधवार को यहां होमा बे काउंटी असेंबली में किसी सदस्य ने इतनी 'गंदी गैस' छोड़ दी कि सदन की कार्यवाही को ही स्थगित करना पड़ा। 

विज्ञापन

दरअसल, सदन में किसी मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष के बीच बहस चल रही थी, तभी वहां एक दुर्गंध फैली। इसके बाद सभी सदस्य अपना-अपना नाक दबाए, कागजों से हवा करने लगे, लेकिन दुर्गंध इतनी तेज थी कि वहां बैठना मुश्किल हो रहा था। इस दौरान सदस्यों ने सदन में 'गैस' छोड़ने को लेकर एक-दूसरे पर आरोप भी लगाए। जूलियस गाया नाम के एक सदस्य ने स्पीकर से कहा कि हममें से ही किसी सदस्य ने सदन की वायु को प्रदूषित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद स्पीकर एडविन काकाछ ने सदन की कार्यवाही को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया, जिसके बाद सभी सदस्य बाहर की तरफ भागे। साथ ही स्पीकर ने वहां मौजूद कर्मचारियों से सदन के अंदर रूम फ्रेशनर छिड़कने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी फ्लेवर हो, चाहे वो वैनिला हो या स्ट्रॉवेरी, जल्दी लाकर छिड़का जाए। बाद में जब दुर्गंध कम हुई तो सदन के सभी सदस्य अपनी-अपनी सीट पर लौटे, फिर जाकर कार्यवाही शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed