फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायनासोर के युग में रहते थे ये विशालकाय जानवर, वैज्ञानिक भी अब तक नहीं जान पाए पूरा रहस्य

Fri, 12 Jun 2020 10:56 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 12 Jun 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
extinct animal Paraceratherium the largest terrestrial mammal ever
डायनासोर के युग के विशालकाय जानवर - फोटो : Social media

ये तो आप जानते ही होंगे कि आज से करोड़ों साल पहले धरती पर विशालकाय जानवर हुआ करते थे। डायनासोर के बारे में तो लगभग हर इंसान जानता है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे जानवर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा स्तनधारी जीव कहा जाता था। ये आज से करीब तीन करोड़ 70 लाख पहले धरती पर घुमा-फिरा करते थे। ये इतने बड़े होते थे कि आज के समय के विशालकाय गैंडे भी उनके सामने बहुत छोटे लगेंगे। चलिए जानते हैं आखिर वो जानवर कौन है और इंसानों को उसके बारे में कैसे पता चला...

extinct animal Paraceratherium the largest terrestrial mammal ever
पैरासेराथेरियम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

इस जानवर का नाम है 'पैरासेराथेरियम'। असल में वो गैंडे की ही एक प्रजाति थी, जो विलुप्त हो चुकी है। इनकी चमड़ी भी गैंडे की तरह ही मोटी और बेहद ही सख्त हुआ करती थी, जिसपर बंदूक की गोली का भी कोई असर न पड़े। आपको जानकर हैरानी होगी कि इतना विशालकाय होने के बावजूद ये जानवर शाकाहारी होते थे। इसलिए बाकी के छोटे जानवर उनसे डरते नहीं थे बल्कि आराम से उनके साथ-साथ घुमा करते थे। 

extinct animal Paraceratherium the largest terrestrial mammal ever
पैरासेराथेरियम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

पैरासेराथेरियम की ऊंचाई करीब 26 से 40 फीट तक होती थी जबकि इनका वजन करीब 15 से 20 टन हुआ करता था। इस जानवर की सबसे खास बात ये थी कि इनकी गर्दन जिराफ की तरह ही लंबी होती थी। हालांकि वैज्ञानिक अभी तक इनके बारे में पूरी तरह नहीं जान पाए हैं, क्योंकि इस जानवर का पूरा अवशेष अब तक कहीं मिला ही नहीं है। इनकी पूंछ का आकार भी अनुमान के तौर पर ही बताया जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
extinct animal Paraceratherium the largest terrestrial mammal ever
पैरासेराथेरियम के अवशेष - फोटो : Social media

पैरासेराथेरियम का जीवाश्म सबसे पहले 1846 ईस्वी में पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खोजा गया था। इनके अवशेष चीन और रूस समेत कई पश्चिमी देशों में भी मिले हैं। कई देशों के वैज्ञानिक इस विशालकाय जानवर के रहस्यों को उजागर करने के लिए लगातार शोध कर रहे हैं। 

विज्ञापन
extinct animal Paraceratherium the largest terrestrial mammal ever
पैरासेराथेरियम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

इस जानवर के धरती से विलुप्त होने को लेकर ऐसा माना जाता है कि लगभग एक करोड़ 10 साल पहले तक ये एशिया और पश्चिमी यूरोप के क्षेत्रों में जीवित थे, लेकिन बाद में जलवायु परिवर्तन और कम प्रजनन दर की वजह से ये धरती से विलुप्त हो गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed