फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Elderly couple set an example of love wife was seen sleeping comfortably with her head on husbands lap

Viral Video: बुजुर्ग कपल ने पेश की प्यार की मिसाल, मेट्रो में पति की गोद में सिर रखकर आराम से सोती दिखी पत्नी

Sat, 30 Aug 2025 11:11 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 30 Aug 2025 11:11 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बुजुर्ग कपल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने यही बात फिर से साबित कर दी है। इस वीडियो को देखकर लोगों के दिलों में भी यही ख्याल आया कि सही जीवनसाथी से शादी करना कितना जरूरी है।

विज्ञापन
Elderly couple set an example of love wife was seen sleeping comfortably with her head on husbands lap
बुजुर्ग कपल ने पेश की प्यार की मिसाल - फोटो : इंस्टाग्राम @rimjhim_aggarwal

विस्तार

शादी अगर सही इंसान से हो जाए तो उससे खूबसूरत रिश्ता कोई और नहीं होता। क्योंकि शादी सिर्फ दो लोगों का साथ नहीं है, बल्कि पूरे जीवन का सफर है। अगर यह सफर ऐसे साथी के साथ गुजरे, जो सच्चा प्यार करता हो और हर परिस्थिति में साथ निभाए तो जिंदगी सच में बहुत खूबसूरत लगती है। इसलिए हमेशा कहा जाता है कि जीवनसाथी सोच-समझकर चुनना चाहिए। क्योंकि खूबसूरती समय के साथ कम हो जाती है, लेकिन सच्चा प्यार वही होता है, जो हर मुश्किल और हर खुशी में आपको संभाले रखे और अंतिम समय तक आपका साथ दे। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बुजुर्ग कपल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने यही बात फिर से साबित कर दी है। इस वीडियो को देखकर लोगों के दिलों में भी यही ख्याल आया कि सही जीवनसाथी से शादी करना कितना जरूरी है। वीडियो को देखकर साफ समझ आता है कि अगर रिश्ता सच्चे प्यार पर टिका हो तो उम्र चाहे जितनी भी हो जाए, रिश्ते की मिठास कभी कम नहीं होती।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by rimjhim aggarwal (@rimjhim_aggarwal)

विज्ञापन
विज्ञापन



पति की गोद में आराम करती दिखी बुजुर्ग महिला
वीडियो में दिख रहा है कि एक बुजुर्ग महिला अपने पति की गोद में बड़े आराम से सिर रखकर लेटी हुई हैं। वहीं, उनके पति भी बड़ी हिफाजत से उन्हें अपनी बाहों में संभाले बैठे हैं। यह नजारा देखकर लगता है कि शादी सिर्फ शुरुआती वर्षों की मोहब्बत तक सीमित नहीं है, बल्कि अगर दोनों साथ निभाने का वादा सच में निभाएं तो बुजुर्ग उम्र में भी वही प्यार जिंदा रह सकता है। असल में यह बात सिर्फ मेट्रो या किसी सफर की नहीं, बल्कि जीवन के सफर की है। क्योंकि इस उम्र में भी अगर पति-पत्नी साथ हों, तो यह आज की पीढ़ी के लिए किसी मिसाल से कम नहीं है। शायद आजकल के युवाओं को यही सीखने की जरूरत है कि असली रिश्ता वही है जो हर हाल में बना रहे।


बुजुर्ग कपल ने पेश की प्यार की मिसाल
किसी भी रिश्ते में तकरार या नाराजगी आना आम बात है। हो सकता है इस बुजुर्ग दंपत्ति के बीच भी कभी मतभेद हुए हों। कभी मनमुटाव हुआ हो। लेकिन इन सबके बावजूद अगर दोनों आज भी साथ हैं तो यह सिर्फ उनके प्यार की ताकत है। यही प्यार उन्हें एक-दूसरे से जोड़कर अब तक साथ लाया है। इस खूबसूरत वीडियो को इंस्टाग्राम पर @rimjhim_aggarwal नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, “मेरी आंखें ये नजारा हमेशा देख सकती हैं।” इस छोटे से वीडियो ने लोगों के दिलों को गहराई तक छू लिया है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
लोगों का इस वीडियो पर प्यार भी खूब देखने को मिल रहा है। अब तक इसे 1 करोड़ 38 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 16 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। कमेंट सेक्शन में भी लोग ढेरों प्यार भरे संदेश लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “हे भगवान, यह तो बहुत खूबसूरत है। उसका सिर उस पर आराम से टिका होना दुनिया की सबसे बड़ी शान है।” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “दुनिया की सबसे अमीर महिला।” वहीं, तीसरे ने लिखा, “इसे कहते हैं भगवान की मर्जी।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed