फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Dolly Chaiwala Video dubai stadium icc champions trophy dolly-chaiwala-video Girl And bodyguards

Video: आगे पीछे लड़कियां और गार्ड्स, दुबई स्टेडियम में डॉली चायवाले का जलवा कर देगा हैरान, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 11 Mar 2025 02:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Mar 2025 02:29 PM IST
सार

Dolly Chaiwala Video: नागपुर में एक चाय की टपरी लगाने वाला शख्स इस समय देश-विदेश के लोगों के साथ घूम रहा है। उनके लिए एक सेलिब्रिटी बन चुका है। अब लोग उसे देखते ही उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए पहुंचे जाते हैं।

विज्ञापन
Dolly Chaiwala Video dubai stadium icc champions trophy dolly-chaiwala-video Girl And bodyguards
आगे पीछे लड़कियां और गार्ड्स, दुबई स्टेडियम में डॉली चायवाले का जलवा कर देगा हैरान - फोटो : Instagram/ dolly_ki_tapri_nagpur

विस्तार

Dolly Chaiwala Video: वर्तमान समय में डॉली चायवाला किसी पहचान का मोहताज नहीं है। सोशल मीडिया पर अपनी उंगलियां फिराने वाले और अलग अंदाज में लोगों को चाय पिलाने वाले डॉली चायवाला को हर कोई जानता है। डॉली के ठेले पर बिल गेट्स चाय पीने के लिए पहुंचे थे, जिसके बाद उसकी किस्मत का सितारा रातों-रात चमक गया। 

विज्ञापन


नागपुर में एक चाय की टपरी लगाने वाला शख्स इस समय देश-विदेश के लोगों के साथ घूम रहा है। उनके लिए एक सेलिब्रिटी बन चुका है। अब लोग उसे देखते ही उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए पहुंचे जाते हैं। कभी पहले डॉली चाय बनाने में व्यस्त रहता था, लेकिन अब वह देश-विदेश में लोगों की दुकानों का उद्घाटन करता है। उनके ब्रांड को प्रोमोट करता है।
विज्ञापन


दुबई में विदेशी लड़कियों के साथ दिखा डॉली चायवाला

सोशल मीडिया पर अक्सर उसकी लग्जरी लाइफ का वीडियो देखने को मिलता है। कभी वह जहाज में बैठे-बैठे पोज देते हुए दिखता है, तो कभी उसके भव्य स्वागत के वीडियो देखने को मिलते हैं। इन दिनों वह उससे भी कहीं आगे निकल चुका है। डॉली के पीछे अब लड़कियों की फौज भी दिखने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Ajab-Gajab: अमेरिका में चोर ने निगल लिए करोड़ों के गहने, फिर जो हुआ जानकर उड़े जाएंगे होश

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कदम-कदम पर उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए लड़कियां खड़ी हैं और डॉली के साथ वक्त बिताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहता है। डॉली चायवाला का कुछ ऐसा ही जलवा सोशल मीडिया पर दिखाई दिया है।  एक साथ तीन-तीन लड़कियों का उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए पोज देते हुए नजर आईं। 


View this post on Instagram

A post shared by Dolly Ki Tapri Nagpur (@dolly_ki_tapri_nagpur)



Dangerous Tribe: दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति, शौक में करते हैं इंसानों की हत्या, जवान होते ही काट देते हैं लड़कियों के होंठ

वीडियो में आप देख सकते हैं डॉली के साथ तीन विदेशी लड़कियां चिपककर खड़ी हैं और उसके साथ खिंचवा रही हैं। इसी बीच डॉली अपना सिग्नेचर पोज देते हुए नजर आया। इसके बाद लड़कियां भी उसकी नकल करते हुए उसके साथ फोटो खिंचवाने लगती हैं। 

Surya Grahan 2025: कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? भारत में दिखेगा या नहीं? जानिए समय और तारीख

View this post on Instagram

A post shared by Dolly Ki Tapri Nagpur (@dolly_ki_tapri_nagpur)



सोशल मीडिया पर दुबई के स्टेडियम का वीडियो छाया 

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में डॉली बनाते हुए दिख रहा है। यहां पर उसके हाथ से कई लोगों ने चाय पी है। स्टेडियम में जाते वक्त उसके साथ कई बॉडीगार्ड भी दिखते हैं। उसको चारों तरफ से बॉडीगार्ड घेरे हुए हैं। डॉली का यह भी वीडियो वायरल हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed