Viral Video: कुत्ते ने खूंखार जानवर पर किया हमला! तेंदुए की ऐसे निकाल दी हेकड़ी
इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक कुत्ता तेंदुआ को भोंककर उसे भगा दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि तेंदुआ इतना खतरनाक जानवर होने का बाद भी कुत्ते को कुछ नहीं करता है और वहां से भाग जाता है।
विस्तार
Viral Video: बचपन से ही हम सब किताबों में पढ़ते और प्रकृति के दृश्यों में देखते आए हैं कि इकोसिस्टम में ताकतवर जानवर कमजोर जानवरों पर हावी होते हैं। वे उन्हें डराते-धमकाते हैं और उनका शिकार करते हैं। लेकिन क्या हो अगर सबसे खूंखार और ताकतवर जानवर खुद डरकर भाग जाए? यह सुनने में ही अजीब लगता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इस कल्पना को हकीकत में बदल दिया है। इस वीडियो में एक तेंदुआ, जो जंगल का शक्तिशाली शिकारी माना जाता है, एक कुत्ते से डरकर भागता नजर आ रहा है। यह नजारा लोगों के लिए हंसी का कारण बन गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 36 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। आइए पहले देखते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Ranthambore National Park (@ranthamboresome)
वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ किसी इलाके में घूम रहा होता है, तभी अचानक एक कुत्ता उसकी ओर भौंकता हुआ दौड़ता है। आमतौर पर तेंदुए जैसे शिकारी जानवर कुत्तों को अपना शिकार बना लेते हैं, लेकिन इस बार उल्टा हुआ। तेंदुआ कुत्ते की आक्रामकता और भौंकने से घबरा गया और तेजी से भाग खड़ा हुआ। यह दृश्य इतना मजेदार है कि इसे देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Video: हाथी ने शेरनी पर किया अचानक हमला, फिर बच्चों को देखकर किया कुछ ऐसा, लोग बोले- इंसानों को सीखना चाहिए
लोगों की प्रतिक्रिया
लोग इस वीडियो को इंटरनेट पर तेजी से शेयर कर रहे हैं, साथ ही इस अनोखे पल को देखकर अपनी प्रतिक्रया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह तो जंगल का सबसे बड़ा उलटफेर है!' वहीं, दूसरे ने मजाक में कहा, 'लगता है कुत्ते ने तेंदुए को अपनी ताकत का अहसास करा दिया।' इस वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम @ranthamboresome नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 36 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
ये भी पढ़ें - Viral Video: कैफे में डिस्काउंट पाने के लिए लोगों ने लगाया एड़ी चोटी का जोर, स्कीम देखकर घूम जाएगा आपका दिमाग