Viral Post: शादी में डीजे वाले ने बजाया ऐसा गाना कि दूल्हे को आई एक्स गर्लफ्रेंड की याद, शादी कर दी कैंसिल
Groom Canceled Wedding: आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसे ही खबर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देख आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे और यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर ऐसा क्यों होता है। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह खबर
हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक शादी की खबर वायरल हो रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि एक शादी में सब कुछ सामान्य चल रहा था, मेहमान नाच-गा रहे थे और डीजे पर बॉलीवुड गानों की धुनें बज रही थीं। तभी डीजे ने रणबीर कपूर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का मशहूर गाना चन्ना मेरेया बजा दिया। यह गाना सुनते ही दूल्हे का मूड अचानक बदल गया। बताया गया है कि गाने ने उसे उसकी एक्स गर्लफ्रेंड की याद दिला दी और वह इतना भावुक हो गया कि उसने उसी वक्त शादी से इनकार कर दिया।
दूल्हे के इस फैसले से परिवार वालों को लगा झटका
दूल्हे के इस फैसले से दोनों परिवारों के होश उड़ गए। बारात भी बिना शादी किए वापस लौट गई। इस घटना की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगी। हालांकि हम इस खबर की पुष्टि नहीं करते हैं, लेकिन यह मामला इंटरनेट पर चर्चा का विषय जरूर बन गया है और हर तरफ तेजी से वायरल भी हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
इस पूरी घटना से जुड़ा एक पोस्ट सोशल मीडिया यूजर गौरव कुमार गोयल (@sarcasmicguy) ने शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। हालांकि वीडियो में शादी की तारीख और जगह की पक्की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसकी वजह से यह मामला और भी रहस्यमय बन गया है।
A post shared by Sarcasmic Guy by Gaurav Kumar Goyal (@sarcasmicguy)
यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
लोग इस घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि डीजे ने सही समय पर सही गाना बजा दिया, जिससे दूल्हे को अपनी सच्ची भावनाओं का एहसास हो गया। एक यूजर ने लिखा कि अच्छा हुआ शादी से पहले ही सच्चाई सामने आ गई, वरना दोनों की जिंदगी पर असर पड़ सकता था। वहीं कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि दूल्हा खुद को रणबीर कपूर समझ बैठा और फिल्मी सीन की तरह असल जिंदगी में भी शादी तोड़ दी।