फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Diver Reveals Hollow Island Secret Why Blacked Out On Google Maps Surrounded By Deadly Sea Beasts

Ajab-Gajab: धरती के खोखले और रहस्यमयी द्वीप से उठा पर्दा, क्यों दिखता है काला, जानकर हो जाएंगे हैरान

Sat, 11 Nov 2023 01:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 11 Nov 2023 01:49 PM IST
सार

गूगल मैप्स के एरियल व्यू से वोस्टॉक द्वीप की एक तस्वीर ली गई है, जिसने सोशल मीडिया में कई अटकलों को हवा दी। इसके बाद लोग इस रहस्यमयी खोखले द्वीप के मामले को सुलझाने में जुटे हुए थे।

विज्ञापन
Diver Reveals Hollow Island Secret Why Blacked Out On Google Maps Surrounded By Deadly Sea Beasts
Ajab Gajab news - फोटो : Google Maps

विस्तार

Ajab-Gajab: दुनिया में कई ऐसे द्वीप और जगहे हैं, जिनके बारे में बेहद कम लोगों को जानकारी होती है। प्रशांत महासागर के बीच में स्थित वोस्टॉक द्वीप को लेकर सालों से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। यह द्वीप एक अजीबोगरीब काले पिंड की तरह दिखाई देता है। कहा जाता है कि यह छिपी जगह खतरनाक समुद्री जानवरों से घिरी है। इसको लेकर सालों से यह थ्योरीज है कि यह इतना काला क्यों नजर आ रहा है? 

विज्ञापन


गूगल मैप्स के एरियल व्यू से वोस्टॉक द्वीप की एक तस्वीर ली गई है, जिसने सोशल मीडिया में कई अटकलों को हवा दी। इसके बाद लोग इस रहस्यमयी खोखले द्वीप के मामले को सुलझाने में जुटे हुए थे। कुछ लोगों का दावा है कि यह एक सेंसकरर्श्ड स्थान, टॉप सीक्रेट मिलिट्री बेस या खतरनाक ‘ब्लैक होल’ की जगह हो सकती है। सबसे बड़ा सवाल है कि प्रशांत महासागर के बीच में वोस्टॉक द्वीप आखिर क्या है? 
विज्ञापन


यह द्वीप सिर्फ 1.3 किमी लंबा है, जिसका आकार त्रिभुज की तरह है। इसका केंद्र खोखला और काला नजर आता है, क्योंकि इसके चारों तरफ सिर्फ रेतीला समुद्र तट नजर आता है। इस द्वीप पर अधिकांश स्थान पिसोनिया पेड़ लगे हैं। यह करीब 98 फीट तक लंबे हो सकते हैं, इसकी वजह से द्वीप पर ज्यादातर सूर्य का प्रकाश नहीं पहुंच पाता है। इसकी वजह से यह द्वीप इतना काला नजर आता है। इस द्वीप पर पहुंचना बेहद कठिन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Science News: कैसे हुआ था ग्रहों का निर्माण? जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने बड़े रहस्य से उठाया पर्दा


बताया जाता है कि इस रहस्यमयी स्थान को संरक्षित किया गया है, जहां शार्क और बाराकुडा शिकारी हजारों मछलियां घूमती है। इसके साथ ही अन्य खतरनाक जानवर भी यहां पर रहते हैं। वहां कभी भी बसने वालों का कोई संकेत नहीं मिलता है, लेकिन कभी-कभार गोताखोरों ने ही इस द्वीप को देखा है। वह इसे एक मूंगा द्वीप (Coral Island) बताते हैं। 

Ajab-Gajab: खूबसूरत जगह पर निकली है नौकरी, 60 लाख रुपये मिलेगी सैलरी, नहीं चाहिए कोई डिग्री

सबसे पहले इस द्वीप को एक रूस के खोजकर्ता ने देखा था। खोजकर्ता ने अपनी जहाज के नाम पर इसका नाम द वोस्टॉक रखा दिया था। इसके बाद से इस पर कई देशों ने अपना दावा किया है। इसमें 1979 तक ब्रिटिश कॉलोनी बनने से पहले का अमेरिका भी शामिल है। इसके बाद यह किरिबाती देश में शामिल हो गया। आज भी इस देश के पास इसका स्वामित्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed