फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Dinner date turned into a nightmare couple was eating when the car broke the wall and entered Viral Video

Viral Video: डिनर डेट बनी डरावना सपना, खाना खा रहे थे कपल तभी दीवार तोड़कर घुसी कार, पूरा हादसा कैमरे में कैद

Wed, 20 Aug 2025 03:25 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 20 Aug 2025 03:25 PM IST
सार

Viral Video: यह घटना तब हुई जब फेमस यूट्यूबर नीना सैंटियागोअपने पार्टनर पैट्रिक ब्लैकवुड के साथ डिनर करने पहुंची थीं। दोनों खिड़की के पास बैठकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे।

विज्ञापन
Dinner date turned into a nightmare couple was eating when the car broke the wall and entered Viral Video
दीवार तोड़कर घुसी SUV - फोटो : एक्स

विस्तार

अमेरिका के टेक्सास से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। एक कपल रेस्टोरेंट में बैठकर आराम से खाना खा रहा था और उस पल को कैमरे में कैद कर रहा था। अचानक ही कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं थी। एक तेज रफ्तार एसयूवी गाड़ी बेकाबू होकर दीवार तोड़ते हुए सीधे रेस्तरां के अंदर घुस गई। यह पूरा हादसा कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह घटना तब हुई जब फेमस यूट्यूबर नीना सैंटियागोअपने पार्टनर पैट्रिक ब्लैकवुड के साथ डिनर करने पहुंची थीं। दोनों खिड़की के पास बैठकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। वे अपने यूट्यूब चैनल के लिए फूड व्लॉगिंग कर रहे थे। माहौल बिल्कुल नॉर्मल था, लेकिन कुछ ही पलों में सब बदल गया। अचानक एक एसयूवी कार दीवार तोड़ते हुए इतनी जोर से अंदर आई कि कपल टेबल से उछलकर दूर जा गिरा।
विज्ञापन


कांच तोड़कर रेस्तरां में जा घुसी कार
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद चारों तरफ कांच के टुकड़े हवा में उड़ने लगे। कपल पूरी तरह सदमे में आ गया। गाड़ी की टक्कर इतनी खतरनाक थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ हो गए। जैसे ही हादसा हुआ पैट्रिक तुरंत नीना को संभालते हैं और उन्हें उठाकर वहां से दूर ले जाते हैं। उनकी कोशिशें देखकर साफ दिखता है कि उन्होंने बिना देर किए नीना की जान बचाने की पूरी कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपल ने साझा की आपबीती
बाद में इस कपल ने पूरा वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा,“हम सच में मरते-मरते बचे हैं। इस हादसे ने हमें एहसास दिलाया है कि जिंदगी कितनी अनमोल है। कल का भरोसा किसी को नहीं। इसलिए जिंदगी को खुश होकर जीना चाहिए, माफ करना सीखना चाहिए और अपने सपनों को पूरा करने का मौका कभी नहीं गंवाना चाहिए।” कपल का कहना है कि उन्हें इस हादसे के बाद ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें जिंदगी ने दूसरा मौका दिया है।


यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचा, लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए। कई लोगों ने पैट्रिक की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “पैट्रिक जिस तरह से नीना को बचाने के लिए तुरंत दौड़े, वह काबिल-ए-तारीफ है।” एक और ने लिखा, “आप लोग सुरक्षित हैं, यही सबसे बड़ी बात है।” वहीं किसी ने पैट्रिक के जज्बे को सलाम करते हुए कहा, “उनका रिएक्शन वाकई प्रेरणादायक है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed