Viral Video: घर की पानी की टंकी में छिपे थे 27 सांप, हरिद्वार का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Viral Video: सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के हरिद्वार से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक घर की पानी की टंकी में एक-दो नहीं, बल्कि सांप के 27 बच्चे मिले हैं।
विस्तार
House Water Tank Reveals 27 Snake Babies Viral Video: सांप दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में गिने जाते हैं, तो वहीं सांप को देखते ही अच्छे-अच्छों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के हरिद्वार से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक घर की पानी की टंकी में एक-दो नहीं, बल्कि सांप के 27 बच्चे मिले हैं। इसके बाद वन विभाग की टीम को बुलाया गया और घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी सांप के बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
Viral Video: तोते के पिंजरे में घुसा सांप, फिर जो हुआ देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे, देखें वीडियो
रिपोर्ट के मुताबिक, घर के लोगों को पानी की टंकी में कुछ हलचल दिखाई दी। जब टंकी की जांच की गई तो अंदर सांप के कई बच्चे नजर आए। इतनी बड़ी संख्या में सांप के बच्चों को देखकर परिवार और आसपास के लोग घबरा गए और वन विभाग की टीम को बताया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
उत्तराखंड हरिद्वार के एक घर में वाटर टैंक में सांपों जखीरा, 27 सांप।
नल में पानी की समस्या होने पर टैंक खोलकर देखा तो ये नजारा मिला।
वन विभाग की टीम को बुलाया। सभी सांप रेस्क्यू कर लिए#watertank #housewatertank #viralvideo #snakeinwatertank #snaksinhousewatertank #haridwar pic.twitter.com/Jx7PG99Dgp— Rajtyagi (@Rajtyag04068412) June 9, 2026
बता दें कि वन विभाग के कर्मचारियों ने सावधानी के साथ टंकी से सांप के सभी बच्चों को बाहर निकाला। अधिकारियों के अनुसार, कुल 27 बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा, बाद में सभी सांपों को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
Viral Video: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर मां की तस्वीर, बेटे के सरप्राइज ने जीता लाखों लोगों का दिल
Viral Video: अमेरिका में भिंडी की कीमत जान घूम गया भारतीय शख्स का दिमाग, देखें वीडियो
पानी की टंकी में से 27 सांप के बच्चों के रेस्क्यू के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। वायरल वीडियो को अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। जिसे देखकर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं, ऐसे में शख्स ने लिखा- अब वे पानी की टंकी खोलने से पहले अब दो बार सोचेंगे। तो वहीं कई यूजर्स ने वन विभाग की टीम की तारीफ की, जिसने बिना किसी नुकसान के सभी सांपों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।