फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Daughter Made Father Emotional While Saying Bye Heart Touching Video Goes Viral

Video: बिटिया ने पिता को दी ऐसी सलाह, ऑटो में बैठे-बैठे रोने लगे पापा, वायरल वीडियो ने लोगों को किया भावुक

Tue, 23 Sep 2025 05:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 23 Sep 2025 05:44 PM IST
सार

Daughter Made Father Emotional Video: वीडियो में बेटी बार-बार पापा से बोल रही है कि ध्यान से जाना पापा। मुझे पहुंचकर फोन करना। कोई कुछ दे तो खाना मत और पैसे चाहिए हों तो बताना। जब पापा ये सारी बातें सुनते हैं तो काफी भावुक हो जाते हैं।

विज्ञापन
Daughter Made Father Emotional While Saying Bye Heart Touching Video Goes Viral
बिटिया ने पिता को दी ऐसी सलाह, ऑटो में बैठे-बैठे रोने लगे पापा - फोटो : Instagram

विस्तार

Viral Video: दुनिया में बाप-बेटी का रिश्ता सबसे प्यारा रिश्ता होता है। पिता अपनी बिटिया के लिए दुनियाभर का प्यार संजोए होता है। अपनी लाडली में ही पिता की जान बसती है। वैसे तो पापा काफी सख्त होते हैं और अपने भावना को अंदर ही रखते हैं। लेकिन बात जब बेटी पर आती है, तो वो अपने आंसू को रोक नहीं पाते हैं। पिता अपनी बेटी को जिंदगीभर फूल की तरह की पालते हैं और उसकी थोड़े दिन की दूरी भी खलने लगती है। 

विज्ञापन


अब एक ऐसी ही बाप-बेटी का प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह लोगों के दिलों को काफी छू रहा है और लोग भावुक हो रहे हैं। बचपन में हमेशा हमारे माता-पिता घर से बाहर जाते समय सीख देते हैं। वो हमेशा सिखाते थे कि आराम से जाना, सड़क सही से पार करना, बाहर कोई कुछ दे तो खाना मत, कुछ पैसे चाहिए तो बता देना, पहुंचकर फोन कर देना। वो हमारी इतनी चिंता करते हैं कि ये सब उनकी बातों और सीख में साफ दिखता है। 
विज्ञापन


लेकिन हम हम बड़े हो जाते हैं, तो अपने माता-पिता के घर से निकलने पर उन्हें अपना ख्याल रखने के लिए कहते हैं। कुछ ऐसा ही एक बेटी ने अपने पापा के साथ करना चाहा, लेकिन उसके बाद पापा का जो रिएक्शन आया उसने हर किसी को रुला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Mysterious Temple: कहां है नर्क का दरवाजा? पास जाते ही इंसानों की हो जाती है मौत, रहस्य जानकर उड़ जाएंगे होश

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nidhi Rathode (@ram_pyarii__)




Viral News: अपनी मरी मां के साथ बंद था दो साल का बच्चा, खुद को जिंदा रखने के लिए किया ऐसा काम, हो जाएंगे हैरान

वीडियो में बेटी बार-बार पापा से बोल रही है कि ध्यान से जाना पापा। मुझे पहुंचकर फोन करना। कोई कुछ दे तो खाना मत और पैसे चाहिए हों तो बताना। जब पापा ये सारी बातें सुनते हैं तो काफी भावुक हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि बच्चे अब कितने बड़े हो गए हैं। जहां कल हम उन्हें सिखाते थे, आज वहीं हमें वही बातें बोल रहे हैं।

Viral Video: हीरो बनकर कोबरा को पकड़कर घुमा रहा था पुलिस वाला, तभी फन फैलाए नाग ने डसा, इलाज के बाद भी गई जान

वीडियो में अंकल काफी भावुक हो जाते हैं। उनकी आंखों में आंसू भर जाते हैं। इसके बाद बिटिया उन्हें गले लगाकर प्यार से भेज देती है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ram_pyarii__ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो वायरल हो रहा है। वीडियो को अभी तक तीन करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इस वीडियो पर काफी लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। पापा से बढ़कर बेटी को कोई प्यार नहीं कर सकता। एक अन्य ने लिखा, 'ऐसा लगा जैसे उन्हें अपनी बेटी में अपनी मां दिखने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed