फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Dance Video: father daughter dances to uff teri adaa song in wedding baap beti dance video

Dance Video: शादी में पापा ने बेटी के साथ किया इतना खूबसूरत डांस, दिल जीत लेगा वायरल वीडियो

Sat, 18 Feb 2023 05:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 18 Feb 2023 05:46 PM IST
सार

वीडियो में डांस कर रहे बाप-बेटी की जोड़ी ने लोगों के दिल को जीत लिया है। यह वीडियो एक शादी समारोह का है जिसमें बेटी लहंगा पहने हुए और अपने पिता के साथ डांस कर रही है। 

विज्ञापन
Dance Video: father daughter dances to uff teri adaa song in wedding baap beti dance video
शादी में पापा ने बेटी के साथ किया इतना खूबसूरत डांस - फोटो : Instagram/shaadibts

विस्तार

Dance Video: इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों में नाच-गाना और मौज मस्ती न हो, तब तक शादी अधूरी लगती है। दूल्हा दुल्हन के दोस्त और रिश्तेदार तो शादी में डांस से चार चांद लगा देते हैं। शादी में कपल, देवर भाभी और दीदी जीजा के डांस को लोग खूब पसंद करते हैं। लेकिन जब डांस फ्लोर पर बाप बेटी उतरते हैं, तो एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है। बाप-बेटी के प्यार को देखकर लोग कभी-कभी इमोशनल हो जाते हैं। 

विज्ञापन


अब इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो धमाल मचा रहा है। वीडियो में डांस कर रहे बाप-बेटी की जोड़ी ने लोगों के दिल को जीत लिया है। यह वीडियो एक शादी समारोह का है जिसमें बेटी लहंगा पहने हुए है और अपने पिता के साथ डांस कर रही है। 
विज्ञापन


इंटरनेट पर इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। शादी समारोह में बाप-बेटी ने इतना खूबसूरत डांस किया है कि लोग वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ShaadiBTS नाम के अकाउंट से तीन फरवरी को शेयर किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Dance Video: डांस करते समय स्टेज पर गिर पड़ा बच्चा, फिर मां ने किया ऐसा काम, लोग कर रहे हैं खूब तारीफ


इस वीडियो को अभी तक चार लाख से अधिक लोग देख चुके हैं जबकि 33 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। बाप-बेटी की जोड़ी ने 'कार्तिक कॉलिंग कार्तिक' फिल्म के गाने उफ्फ तेरी अदा पर परफॉर्म किया है। 

View this post on Instagram

A post shared by ShaadiBTS by Kavita & Ankit (@shaadibts)



वायरल वीडियो में बाप-बेटी की जोड़ी के परफॉर्मेंस ने लोगों के दिल को जीत लिया है। पिता की लोग तारीफ कर रहे हैं, क्योंकि एक भी स्टेप को भूलते नहीं हैं और बेटी का पूरा साथ देते हैं। वीडियो में दिख रही युवती का नाम रुचिका बंसल है जो शादी के एक कार्यक्रम में अपने पिता दीपक बंसल के साथ डांस कर रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed