फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Cursed Song Story Why People Feared Listening to This Haunting Tune Check more details

दुनिया का सबसे मनहूस गाना, जिसे सुनकर 100 से ज्यादा लोगों ने दे दी जान , 62 साल के लिए लगा दिया गया था बैन

Sat, 06 Dec 2025 02:30 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 06 Dec 2025 02:30 PM IST
सार

World's Unluckiest Song: कुछ ऐसे गाने होते हैं, जिन्हें सुनने के बाद दर्द कम हो जाता है। कई गाने ऐसे होते हैं, जिनको सुनकर पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। लेकिन एक ऐसा गाना है, जिसे सुनकर 100 से ज्यादा लोगों ने आत्महत्या कर ली। इसे दुनिया का सबसे मनहूस गाना कहा जाता है। 
 

विज्ञापन
Cursed Song Story Why People Feared Listening to This Haunting Tune Check more details
दुनिया का सबसे मनहूस गाना, जिसे सुनकर 100 से ज्यादा लोगों ने कर ली आत्महत्या - फोटो : AI

विस्तार

Ajab-Gajab: जब लोगों का मन उदसा होता है, तो लोग अक्सर इमोशनल गानों को सुनना पसंद करते हैं। फिल्मों में गाना जान डालने का काम करते हैं। कई फिल्में अपने म्यूजिक की वजह से सुपरहिट हो जाती हैं। लोग दुख, खुशी और प्यार हर मूड में गाने सुनते हैं। गाने हमें नई ऊर्जा देते हैं और कई बार पुराने जख्म को भी हरा कर देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी कल्पना की है कि कोई गाना किसी की जान ले सकता है? एक ऐसा गाना है कि जिसे दुनिया का सबसे मनहूस गाना कहा जाता है। इस गाने को सुनने के बाद 100 से ज्यादा लोगों ने आत्महत्या कर ली, जिसके बाद इस गाने पर 62 साल के बैन लगा दिया गया। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गाने का नाम है “Gloomy Sunday”, जिसे रेज्सो सेरेस और लैजलो ने साल 1933 में मिलकर लिखा था। दो साल बाद 1935 में यह गाना रिलीज हुआ था। 1935 में ही गाने को सुनने के बाद एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। उसने अपने सुसाइड नोट में इस गाने का जिक्र किया था। सबसे बड़ी बात यह है कि इस गाने के कंपोजर की मंगेतर ने भी जहर खाकर अपनी जान दे दी थी। 
विज्ञापन


प्यार से जुड़ा यह दुनिया का सबसे दर्द भरा गाना माना जाता है। इस गाने में इतना दर्द था कि जो इस गीत को एक बार सुनता उसे अपने दर्द याद आ जाते थे। आलम यह था कि इस गाने को सुनकर लोग दुखी हो जाया करते थे। यह गाना इतना मनहूस माना जाने लगा कि 62 साल के लिए गाने पर बैन लगा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: ब्रिटिश व्लॉगर ने नागालैंड में चखी मकड़ी, रिएक्शन हुआ वायरल, स्थानीय फूड कल्चर पर छिड़ गई बहस


गाना लिखने वाले ने दे दी जान

साल 1968 में खुद गाने को लिखने वाले रेज्सो सेरेस ने भी आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो लोगों ने गोली मारकर और एक महिला ने गाना सुनने के बाद नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इतने हादसों के बाद ही इस गाने पर कई देशों में बैन लगाया गया था। 

Viral: इंडिगो फ्लाइट्स की देरी से एयरपोर्ट पर घंटों फंसा यात्री, रोते हुए बोला- सर, प्लीज जॉब से मत निकालिए

इस गाने में प्रेमकहानी का दर्द बयां किया गया है जिसे सुनकर लोग आत्महत्या करने लगे। इस सिलसिले को रोकने के लिए एक जादूगर ने फिर से गाने को कंपोज किया, लेकिन आत्महत्या करने का सिलसिला जारी रहा। साल 1941 में गाने पर बैन लगा दिया गया। हालांकि, 2003 में इस गाने से बैन हटा लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed