फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Crocodile Running Behind Man in America See Socking Viral Video News in Hindi

Crocodile Viral Video: शख्स के पीछे विशाल मगरमच्छ ने ऐसे लगाई दौड़, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

Wed, 24 Aug 2022 04:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 24 Aug 2022 04:24 PM IST
सार

अमेरिका (US) में एक थीम पार्क और वन्यजीव संरक्षण की तरफ से फेसबुक पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, चेनसॉ इन एक्शन।

विज्ञापन
Crocodile Running Behind Man in America See Socking Viral Video News in Hindi
शख्स के पीछे विशाल मगरमच्छ ने ऐसे लगाई दौड़ - फोटो : Facebook/Gatorland Orlando

विस्तार

Crocodile Viral Video: पानी में रहने वाले सबसे खतरनाक जानवरों में मगरमच्छ (Crocodile) भी शामिल है। सोशल मीडिया पर मगरमच्छ के कई वीडियो (Viral Video) देखने को मिलते हैं, लेकिन कुछ वीडियो देखने के बाद रूह कांप जाती है। अगर मान लीजिए आपके सामने सच में मगरमच्छ आ जाए, तो आपकी क्या हालत क्या होगी? अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


इस वीडियो को देखने के बाद आपकी हालत खराब हो जाएगी। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स का मगरमच्छ पीछा कर रहा है जो सोशल मीडिया (Viral Video on Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो क्यूबा (Cuba) के एक चिड़ियाघर का है और मगरमच्छ का नाम चेनसॉ है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स मगरमच्छ के बाड़े में घूस जाता है। इसके बाद जो होता है वो देखकर आप हैरान हो जाएंगे। 
विज्ञापन


दरअसल बाड़े में जाने के बाद शख्स को मगरमच्छ दौड़ाने लगता है। आप इस चिड़ियाघर के मगरमच्छ को देखकर हैरान हो जाएंगे। अमेरिका (US) में एक थीम पार्क और वन्यजीव संरक्षण की तरफ से फेसबुक पर इस वीडियो को पोस्ट किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, चेनसॉ इन एक्शन। इस वीडियो को अब तक 14 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं जबकि 8 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें वीडियो



इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मैंने अभी तक ऐसा दौड़ता हुआ मगरमच्छ नहीं देखा था, अद्भुत। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दौड़ते हुए मगरमच्छ को देखने आप भी हैरान हो जाएंगे, क्योंकि यह मगरमच्छ दूसरों से बिल्कुल अलग दिख रहा है। मगरमच्छ जिस तरह से उछल रहा है उसे देखकर हर कोई हैरान है।

कई सोशल मीडिया यूजर्स को वीडियो देखने के बाद अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है कि एक मगरमच्छ इस तरह से दौड़ सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed