फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Crocodile Found a horrific incident happened with a female laborer during wheat harvesting Know other Details

Crocodile Found: गेहूं कटाई के दौरान महिला मजदूर के साथ हुई ऐसी भयावह घटना, चिल्ला-चिल्ला कर जुटाई भीड़

Tue, 25 Mar 2025 11:16 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 25 Mar 2025 11:16 AM IST
सार

यह घटना रविवार सुबह अशोकनगर शहर के कबीरा रोड स्थित किसान कमल सिंह धनोरिया के खेत में घटी। जब मजदूर गेहूं की फसल काटने में जुटे थे, तभी सोनी बाई नाम की महिला मजदूर ने फसल के बीच एक मगरमच्छ को देखा। अचानक मगरमच्छ नजर आने से वह डर गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

विज्ञापन
Crocodile Found a horrific incident happened with a female laborer during wheat harvesting Know other Details
गांव में घुसा मगरमच्छ - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमारे आसपास रोजाना कोई न कोई ऐसी घटना घटित होती रहती है, जिसे सुन हर कोई हैरान हो जाता है।  हाल ही में, कबीर रोड से एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, शहर के पास एक खेत में गेहूं की कटाई के दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला मजदूर घबराकर चिल्लाने लगी। उसके शोर सुनकर आसपास काम कर रहे मजदूर और स्थानीय लोग तुरंत वहां पहुंचे, तो उन्होंने खेत के बीचो-बीच एक मगरमच्छ को देखा। इस  घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग को भी जानकारी दी गई। वन विभाग की ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर राजघाट डेम में छोड़ दिया।

विज्ञापन

महिला मजदूर के साथ हुई घटना
यह घटना रविवार सुबह अशोकनगर शहर के कबीरा रोड स्थित किसान कमल सिंह धनोरिया के खेत में घटी। जब मजदूर गेहूं की फसल काटने में जुटे थे, तभी सोनी बाई नाम की महिला मजदूर ने फसल के बीच एक मगरमच्छ को देखा। अचानक मगरमच्छ नजर आने से वह डर गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इकट्ठा हुए गांव के आसपास के लोग
उसकी आवाज सुनते ही खेत में काम कर रहे अन्य मजदूर और आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वन विभाग को सूचित किया गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे के भीतर मगरमच्छ को पकड़ लिया।

विज्ञापन

गांव में कैसे घुसा मगरमच्छ?
जानकारी के अनुसार, यह मगरमच्छ करीब 3 फीट लंबा था और कुछ ही महीनों का था। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह खेत तक कैसे पहुंचा, क्योंकि आसपास कोई बड़ी नदी या तालाब मौजूद नहीं है। क्षेत्र में सिर्फ घनी आबादी, कॉलोनियां और खेत हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह मगरमच्छ पास की किसी बस्ती के नजदीक बहने वाले गंदे नाले से बहकर खेत में पहुंचा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed