इंसानों को तो वर्चुअल रिएलिटी (वीआर) हेडसेट पहने आपने देखा होगा, लेकिन एक देश ऐसा भी है, जहां गायों को यह पहनाया जा रहा है। दरअसल, रूस के कृषि और खाद्य मंत्रालय ने एक अनोखी पहल शुरू की है, जिसके तहत गायों को वीआर हेडसेट पहनाकर उन्हें हरे-भरे घास के मैदान दिखाए जा रहे हैं।
2 of 5
गायों को पहनाया जा रहा वीआर हेडसेट
- फोटो : Twitter/James Vincent
विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसा करके यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वीआर हेडसेट पहनने के बाद गायों का मूड कैसा रहता है और उनकी दुग्ध उत्पादन क्षमता बढ़ती है या नहीं। हालांकि पहले परीक्षण में गायों की एंग्जाइटी (चिंता) जरूर कम हुई है।
3 of 5
रूस में बर्फबारी
- फोटो : Social media
दरअसल, रूस में ज्यादातर समय सर्दी पड़ती रहती है और बर्फबारी होती है। ऐसे में वहां की हरियाली लगभग खत्म हो जाती है, जिसकी वजह से गायों को वैसा माहौल नहीं मिल पाता, जिसकी जरूरत उन्हें होती है। इसका प्रतिकूल प्रभाव उनके दुग्ध उत्पादन क्षमता पर भी पड़ता है। ऐसे में उनकी एंग्जाइटी (चिंता) बढ़ जाती है। इसी एंग्जाइटी को दूर करने के लिए गायों को वीआर हेडसेट पहनाया जा रहा है, जिससे उन्हें मैदान में घूमने जैसा अहसास मिल सके और वो चिंतामुक्त रहें।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
विशेषज्ञों के मुताबिक, वीआर हेडसेट और रोबोट्स जैसी तकनीक के आने से डेयरी और पशु पालन के क्षेत्र में एक क्रांति आई है। उनका कहना है कि वर्चुअल रिएलिटी (वीआर) हेडसेट से गायों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को कम करने में भी मदद मिलेगी।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब गायों को खुश करने के लिए इस तरह की पहल की गई हो। कई जगहों पर गायों की मानसिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए उन्हें संगीत सुनाया जाता है। यह तरीका भी काफी कारगर साबित हुआ है।