फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Couple seen openly kissing on the roof of a moving car onlookers erupt in anger video goes viral

Viral Video: चलती कार की छत पर बैठकर खुलेआम किस करता दिखा कपल, देखने वालों का फूटा गुस्सा, वीडियो वायरल

Tue, 07 Oct 2025 10:54 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 07 Oct 2025 10:54 AM IST
सार

Viral Video: दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से फैल रहा है। वीडियो में दिखता है कि एक कार सड़क पर चल रही है और उसमें बैठे कपल ने सनरूफ खोल रखा है। इसी दौरान दोनों सार्वजनिक जगह पर एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आते हैं।

विज्ञापन
Couple seen openly kissing on the roof of a moving car onlookers erupt in anger video goes viral
चलती कार में खुलेआम लिपलॉक दिखे कपल - फोटो : एक्स

विस्तार

लुधियाना पंजाब का बड़ा और मशहूर शहर है, जिसे आमतौर पर उसके कारोबार और उद्योगों की वजह से जाना जाता है। लेकिन इस बार यह शहर एक ऐसी हरकत के कारण सुर्खियों में आ गया है, जिसने लोगों को हैरान भी किया और नाराज भी। मामला एक कपल का है, जिनकी नासमझी और गैर-जिम्मेदाराना हरकत ने पूरे शहर को चर्चा का विषय बना दिया। तो आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से फैल रहा है। वीडियो में दिखता है कि एक कार सड़क पर चल रही है और उसमें बैठे कपल ने सनरूफ खोल रखा है। इसी दौरान दोनों सार्वजनिक जगह पर एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आते हैं। यह नजारा देखकर वहां से गुजरने वाले लोग काफी नाराज हो गए। किसी राहगीर ने तुरंत ही इस हरकत का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने कपल की जमकर आलोचना करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


कपल ने गाड़ी पर चढ़कर किया किस
बताया जा रहा है कि यह घटना लुधियाना के होटल के पास शुक्रवार को हुई। दावे के मुताबिक कपल ने बिना किसी परवाह के सड़क पर ही सबके सामने एक-दूसरे को गले लगाकर आपत्तिजनक तरीके से किस किया। यह सब देखकर लोग काफी असहज हो गए। जानकारी के अनुसार वीडियो में दिख रहा कपल विदेशी है और युगांडा से ताल्लुक रखता है। दोनों पंजाब में पढ़ाई करने आए हैं और लुधियाना के बीआरएस नगर के पास लालबाग इलाके में किराए पर पीजी में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
सोशल मीडिया पर वीडियो आते ही कई यूजर्स ने गुस्सा जताया और कपल की हरकत को बेहद शर्मनाक बताया। पंजाब जैसे राज्य, जहां लोग संस्कृति और परंपरा को अहमियत देते हैं, वहां इस तरह का सार्वजनिक व्यवहार लोगों को कतई अच्छा नहीं लगा। यह पहली बार नहीं है कि इस तरह का कोई वीडियो सामने आया हो। इससे पहले भी कई बार दिल्ली मेट्रो और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कपल्स की अश्लील हरकतें कैमरे में कैद होकर वायरल हो चुकी हैं। खासकर दिल्ली मेट्रो में बढ़ते ऐसे मामलों को देखते हुए डीएमआरसी को चेतावनी तक जारी करनी पड़ी थी। इसके बावजूद भी लोग सुधारने का नाम नहीं ले रहे। लोगों का मानना है कि निजी भावनाएं और निजी पल हर किसी के जीवन का हिस्सा होते हैं, लेकिन उन्हें सड़क, मॉल, मेट्रो या किसी भी सार्वजनिक जगह पर दिखाना सही नहीं है। इससे न सिर्फ वहां मौजूद लोगों को असुविधा होती है बल्कि समाज में गलत संदेश भी जाता है। खासकर जब ऐसी हरकतों के वीडियो वायरल होते हैं तो बच्चे और किशोर भी इन्हें देखते हैं, जिससे उन पर गलत असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed