फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Couple renovate kitchen and Found hidden treasure News in Hindi

Treasure Found: रसोई घर की मरम्मत कर रहे थे पति-पत्नी, खुदाई में मिली ऐसी चीज, रातों रात हो गए मालामाल

Mon, 22 Dec 2025 06:18 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 22 Dec 2025 06:18 PM IST
विज्ञापन
Couple renovate kitchen and Found hidden treasure News in Hindi
रसोई घर की मरम्मत कर रहे थे पति-पत्नी, खुदाई में मिली ऐसी चीज, रातों रात हो गए मालामाल - फोटो : Adobe Stock

Treasure found in the house: कभी-कभी कुछ ऐसा होता है कि आम आदमी की किस्मत खुल जाती है और वो रातोंरात अमीर हो जाता है। इंग्लैंड के वेस्ट डॉर्सेट में रहने वाले रॉबर्ट फूक्स और उनकी पत्नी बेट्टी फूक्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दोनों अपने 400 साल पुराने फार्महाउस की रसोई घर की मरम्मत करा रहे थे। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसका उन्हें अंदाजा भी नहीं था। अब यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। लोग इसे शेयर कर रहे हैं और पति-पत्नी को किस्मत वाला बता रहे हैं। 

विज्ञापन


रॉबर्ट ने कंक्रीट के फर्श को हटाकर गहरी खुदाई शुरू की। उनका फावड़ा किसी सख्त चीज से टकराया और टॉर्च की रोशनी में कुछ ऐसा दियाखा जिसनें सभी को हैरान कर दिया। एक टूटे हुए बर्तन में सिक्के भरे हुए थे। इसमें करीब 100 से अधिक सोने और चांदी के सिक्के थे। इसके बाद विशेषज्ञों ने पुष्टि की कि ये सिक्के 1642 से 1644 के बीच के हैं। ये इंग्लैंड के पहले सिविल वॉर के समय के हैं। 
विज्ञापन


इस संग्रह को अब Porton Coin Hoard के नाम से जाना जाता है, जिसमें किंग जेम्स प्रथम और किंग चार्ल्स प्रथम के सोने के सिक्के हैं। इसके अलावा क्वीन एलिजाबेथ प्रथम, फिलिप और मैरी के शासनकाल के चांदी के हाफ क्राउन, शिलिंग और सिक्सपेंस भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Weird News: इस शापित गांव की क्या है रहस्यमयी कहानी? जहां बड़ी होते ही लड़कियां बन जाती हैं लड़का


इतिहासकारों का कहना है उस समय इंग्लैंड में गृहयुद्ध छिड़ा हुआ था। सैनिक गांव-गांव जाकर खाने और कीमती सामान मांगते थे। अगर किसी परिवार पर किसी  पक्ष का समर्थन करने का शक होता, उसकी संपत्ति को जब्त कर लिया जाता था। इसलिए अपने धन को सुरक्षित रखने के लिए लोग धन को जमीन में दबा देते थे। अब माना जा रहा है कि फूक्स परिवार के पूर्वजों ने भी डर से सिक्के छिपाए होंगे, लेकिन शायद युद्ध या मौत होने की वजह से वे इन्हें वापस निकालने कभी नहीं लौट पाए।

Zara Hatke: क्यों सुबह 3 बजे बजाया जाता है ट्रेन का हॉर्न? लोको पायलट का ये सीक्रेट जान लें, नहीं तो पछताएंगे

दंपति ने ईमानदारी दिकाई और खोज की सूचना अधिकारियों को दी। सिक्कों को पहचान और सफाई के लिए म्यूजियम भेजा गया। इसके बाद विशेषज्ञों ने पुष्टि की कि सभी सिक्के एक ही समय में छिपाए गए थे और इनकी ऐतिहासिक कीमत बेहद अहम है। दुर्लभ सिक्कों को बाद में नीलामी में बेचा गया, तो करीब 65 लाख रुपये मिले। आपको बता दें कि वायरल खबर पुरानी है कि एक बार फिर लोग इसे शेयर कर रहे हैं। यह घटना कई महीने पहले इंग्लैंड में घटी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed