फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Couple faces tragedy while romancing narrowly escapes death in a split second Video goes Viral

Viral Video: रोमांस करते ही कपल पर टूटा कहर, एक सेकंड में मौत के मुंह में पहुंचते-पहुंचते बचे दोनों, जानें

Tue, 02 Dec 2025 09:58 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 02 Dec 2025 09:58 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में लड़की पीले रंग की साड़ी में दिखती है और लड़का उसे गले लगाए ट्रैक पर बैठा है। दोनों ऐसे सहज दिखाई दे रहे हैं जैसे किसी पार्क में बैठे हों। 

विज्ञापन
Couple faces tragedy while romancing narrowly escapes death in a split second Video goes Viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर ऐसे-ऐसे वीडियो दिख जाते हैं कि दिमाग कुछ पल के लिए शॉर्ट हो जाता है। हर दिन कुछ नया, कुछ अजीब और कई बार इतना खतरनाक कि देखने वाले की सांस अटक जाए। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को डरा भी दिया और हैरान भी कर दिया। इस क्लिप में एक कपल मालगाड़ी के नीचे रोमांस करता दिख रहा है। शुरुआत में दृश्य फिल्मी लगता है, लेकिन जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, यह समझ आते देर नहीं लगती कि उन्होंने बिना सोचे-समझे कितना बड़ा खतरा मोल लिया था। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में लड़की पीले रंग की साड़ी में दिखती है और लड़का उसे गले लगाए ट्रैक पर बैठा है। दोनों ऐसे सहज दिखाई दे रहे हैं जैसे किसी पार्क में बैठे हों। आसपास कोई भीड़ नहीं, कोई शोर नहीं, जिससे अंदाजा होता है कि दोनों को लगा होगा कि यह जगह एकदम सुरक्षित है और कोई उन्हें नहीं देखेगा। लेकिन असली दिक्कत उनके ठीक ऊपर खड़ी भारी मालगाड़ी थी। ट्रेन का इतना पास होना ही माहौल में डर भर देने के लिए काफी था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मालगाड़ी के नीचे ट्रैक पर बैठा था कपल
कुछ सेकंड बाद ही अचानक वह मालगाड़ी धीरे-धीरे चलने लगती है। ऊपर से आती तेज आवाज और ट्रेन के मूवमेंट से धरती जैसी हिलने लगती है। यही वह पल है जब कपल को एहसास होता है कि मामला रोमांस से सीधे खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। दोनों के चेहरे पर घबराहट साफ दिखने लगती है। लड़की घबरा के लड़के का हाथ कसकर पकड़ लेती है और लड़का उसे रेंगते हुए ट्रैक से दूर निकालने की कोशिश करता है।


अचानक से चल पड़ती है मालगाड़ी
जैसे-जैसे ट्रेन आगे बढ़ती है, दोनों की जान बचाने की बेचैनी और तेज होती जाती है। वीडियो में दिखता है कि वे किसी तरह नीचे से सरकते हुए बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। लड़की बार-बार पीछे मुड़कर ट्रेन की तरफ देखती है और लड़का उसे सहयोग करते हुए जल्दी से किनारे ले जाता है। यह पूरा सीन कुछ ही सेकंड का है, लेकिन देखने वाले की धड़कनें बढ़ाने के लिए काफी है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
आखिर में दोनों किसी तरह ट्रैक से हट जाते हैं और ट्रेन उनके ऊपर से गुजर जाती है। उनकी जान तो बच जाती है, लेकिन वीडियो देखने वाले लोग कुछ पलों तक समझ ही नहीं पाते कि अभी क्या देखा। कई यूजर्स ने लिखा कि इस कपल की किस्मत अच्छी थी, वरना इतना खतरनाक स्टंट किसी भी समय जान ले सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed