फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो देश, जिनके पास हैं परमाणु बम से भी 1,000 गुना शक्तिशाली हाइड्रोजन बम

Thu, 27 Feb 2020 05:32 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 27 Feb 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Countries who believed to have tested hydrogen bombs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

एक नवंबर 1952, इतिहास का एक ऐसा दिन था, जब दुनिया में पहली बार हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था। इसे अब तक का सबसे बड़ा बम विस्फोट माना जाता है। कहते हैं कि यह हाइड्रोजन बम जापान के हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम से भी एक हजार गुना अधिक शक्तिशाली था। आज हम आपको दुनिया के उन पांच देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके पास माना जाता है कि यह विनाशकारी ताकत यानी हाइड्रोजन बम मौजूद हैं।

Countries who believed to have tested hydrogen bombs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

अमेरिका
अमेरिका ही दुनिया का पहला ऐसा देश है, जिसने एक नवंबर 1952 को हाइड्रोजन बम का सबसे पहले परीक्षण किया था। यह परीक्षण मार्शल आइलैंड पर किया गया था, जिसकी वजह से इस आइलैंड और आसपास के पूरे इलाके से सभी प्रकार का जीवन खत्म हो गया था। 

Countries who believed to have tested hydrogen bombs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

रूस
रूस ने 29 अगस्त, 1953 को पहली बार हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया था। शीतयुद्ध के उस काल में परमाणु बम से आगे की तकनीक हासिल करते हुए रूस ने हाइड्रोजन बम का विस्फोट कर पूरी दुनिया को सन्न कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Countries who believed to have tested hydrogen bombs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

ब्रिटेन
कहते हैं कि 15 मई, 1957 को ब्रिटेन ने अपने पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया था। हालांकि इसको लेकर कई तरह के सवाल भी खड़े किए हैं और ब्रिटेन के इस दावे को गलत बताया गया है। यह परीक्षण माल्डेन आइलैंड पर किया गया था। 

विज्ञापन
Countries who believed to have tested hydrogen bombs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

चीन
17 जून, 1967 को चीन ने अपना पहला हाइड्रोजन बम टेस्ट किया था। इसके 48 साल के बाद यानी साल 2015 में दुनिया को उस शख्स के बारे में पता चला था, जिसने चीन के लिए पहला हाइड्रोजन बम बनाया था। उस शख्स का नाम है 'यू मिन'। साल 2015 में उन्हें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने देश के सर्वोच्च विज्ञान और प्रौद्योगिकी पुरस्कार से सम्मानित किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed