फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   College girl danced so well on Ui Amma that the comment section had to be closed Video goes Viral

Viral Video: ‘उई अम्मा’ पर कॉलेज की लड़की ने किया ऐसा जबर्दस्त डांस कि बंद करना पड़ा कमेंट सेक्शन, जानें क्यों

Tue, 12 Aug 2025 02:38 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 12 Aug 2025 02:38 PM IST
सार

Viral Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ लड़कियां साड़ी पहनकर स्टेज पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनकी ग्रेस, एनर्जी और एक्सप्रेशन देखकर ऐसा लगता है मानो वे किसी फिल्म की हिरोइन हों।

विज्ञापन
College girl danced so well on Ui Amma that the comment section had to be closed Video goes Viral
कॉलेज की लड़कियों ने फेयरवेल में किया ऐसा डांस - फोटो : इंस्टाग्राम @hk_talwar29

विस्तार

कॉलेज के फंक्शंस हमेशा से छात्रों के लिए खास होते हैं। ये सिर्फ एक फॉर्मल कार्यक्रम नहीं, बल्कि ऐसा स्टेज होता है जहां स्टूडेंट्स को अपनी प्रतिभा और हुनर दिखाने का मौका मिलता है। फ्रेशर पार्टी, फेयरवेल या फिर कोई अवसर हो, इन इवेंट्स में छात्र-छात्राएं पूरी तैयारी के साथ भाग लेते हैं और अपनी परफॉर्मेंस से सभी का ध्यान खींचते हैं। ऐसा ही एक मौका हाल ही में देखने को मिला, जब एक कॉलेज फेयरवेल फंक्शन का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो ने न सिर्फ लोगों का मनोरंजन किया, बल्कि लड़कियों के कॉन्फिडेंस और कला की भी जमकर तारीफ करवाई। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ लड़कियां साड़ी पहनकर स्टेज पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनकी ग्रेस, एनर्जी और एक्सप्रेशन देखकर ऐसा लगता है मानो वे किसी फिल्म की हिरोइन हों। यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर हार्दिक तलवार (@hk_talwar29) ने पोस्ट किया था। हार्दिक नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही हैं और एक पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर भी हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उनके डांस वीडियोज को काफी पसंद करते हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by 𝑯𝒂𝒓𝒅𝒊𝒌 𝑻𝒂𝒍𝒘𝒂𝒓❤️🔥 (@hk_talwar29)

विज्ञापन
विज्ञापन



कॉलेज फेयरवेल में लड़की की डांस परफॉर्मेंस की हुई तारीफ
हार्दिक अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डांसिंग से जुड़े वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। मई में उन्होंने एमिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के फेयरवेल फंक्शन का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वो अपनी सहेलियों के साथ स्टेज पर डांस करती नजर आईं। उन्होंने राशा थडानी के गाने ‘उई अम्मा’ पर शानदार परफॉर्मेंस दी। यह गाना पहले से ही सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा था और जब हार्दिक और उनकी सहेलियों ने इस पर डांस किया, तो यह वीडियो भी तेजी से वायरल हो गया।

कमेंट सेक्शन भी कर दिया बंद
लोगों ने इस वीडियो को खूब पसंद किया, लेकिन नेगेटिव कमेंट्स से बचने के लिए हार्दिक ने इसका कमेंट सेक्शन बंद कर दिया। यह कदम इस बात को दिखाता है कि सोशल मीडिया पर अपनी कला दिखाते समय कई बार क्रिएटर्स को नेगेटिविटी से भी बचना पड़ता है। हार्दिक सिर्फ इस वीडियो के लिए ही नहीं, बल्कि अपने डांस वीडियोज के लिए भी जानी जाती हैं। इसी फेयरवेल से जुड़ा एक और वीडियो उन्होंने शेयर किया था, जिसमें वो साउथ इंडियन सुपरस्टार समांथा प्रभु के सुपरहिट गाने ‘ऊ अंतवा मावा’ पर डांस कर रही थीं। इस वीडियो को भी लोगों ने काफी सराहा और अब तक इसे करीब 50 लाख बार देखा जा चुका है। उनके अकाउंट पर और भी कई डांसिंग वीडियोज हैं, जिनमें अलग-अलग गानों पर उनकी परफॉर्मेंस देखी जा सकती है। यह साफ झलकता है कि डांस उनके लिए सिर्फ एक शौक नहीं, बल्कि एक पैशन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed