फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Cobra was sitting on the road with its hood spread chickens swallowed the live snake in a few seconds

Viral Video: सड़क पर फन फैलाकर बैठा था कोबरा, जिंदा नाग को चंद सेकेंड में निगल गईं मुर्गियां, देखें वीडियो

Wed, 10 Sep 2025 05:10 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 10 Sep 2025 05:10 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो की शुरुआत में नजर आता है कि एक नन्हा कोबरा सड़क पर फन फैलाए बैठा है। वह पूरी तरह हमले की तैयारी में दिखाई देता है। तभी अचानक वहां दो मुर्गियां पहुंच जाती हैं। ऐसे तो उम्मीद की जाती है कि मुर्गियां सांप को देखकर डरकर भाग जाएंगी, लेकिन यहां नजारा बिल्कुल उल्टा था।

विज्ञापन
Cobra was sitting on the road with its hood spread chickens swallowed the live snake in a few seconds
कोबरा को जिंदा खा गई मुर्गी - फोटो : इंस्टाग्राम @vlogger_aditya_06
loader

विस्तार

दुनिया में सांप को सबसे खतरनाक जीवों में गिना जाता है। खासकर कोबरा का नाम सुनते ही लोगों के मन में डर पैदा हो जाता है। आमतौर पर जब भी किसी इंसान या जानवर के सामने सांप आ जाए तो वे तुरंत उससे दूरी बना लेते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो इस सोच को पूरी तरह बदल देता है। इस वीडियो में कोबरा और दो मुर्गियों के बीच ऐसा मुकाबला देखने को मिला, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में नजर आता है कि एक नन्हा कोबरा सड़क पर फन फैलाए बैठा है। वह पूरी तरह हमले की तैयारी में दिखाई देता है। तभी अचानक वहां दो मुर्गियां पहुंच जाती हैं। ऐसे तो उम्मीद की जाती है कि मुर्गियां सांप को देखकर डरकर भाग जाएंगी, लेकिन यहां नजारा बिल्कुल उल्टा था। दोनों मुर्गियां बिना डरे उस छोटे कोबरा के सामने डट गईं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aditya Gupta (@vlogger_aditya_06)




कोबरा को खा गईं मुर्गियां
कोबरा ने खुद को बचाने और मुर्गियों को डराने के लिए जोर-जोर से फुफकारना शुरू किया। उसने कई बार मुर्गियों पर अटैक भी किया। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि मुर्गियां एक पल के लिए भी पीछे नहीं हटीं। बल्कि उन्होंने मिलकर उस छोटे सांप पर हमला बोल दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों मुर्गियां बारी-बारी से अपनी चोंच से कोबरा को मारने लगीं। कुछ ही सेकंड में कोबरा कमजोर पड़ गया और लहूलुहान हो गया। उसके बाद मुर्गियों ने उसे जमीन पर दबाकर पूरी तरह खत्म कर दिया। यही नहीं, दोनों मुर्गियों ने मिलकर उस छोटे कोबरा को निगल भी लिया। यह दृश्य इतना हैरान कर देने वाला था कि जिसने भी देखा, उसकी आंखें खुली की खुली रह गईं।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @vlogger_aditya_06 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। देखते ही देखते इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। अब तक इसे 35 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लाखों लोगों ने इस पर लाइक और कमेंट किए हैं। कई यूजर्स हैरानी जता रहे हैं तो कई इसे ‘नेचर का करिश्मा’ बता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह वीडियो इस बात का सबूत है कि प्रकृति में हर जीव का अपना अलग अंदाज और ताकत होती है। अक्सर हमें लगता है कि सिर्फ बड़े और खतरनाक जानवर ही छोटे जीवों पर हावी हो सकते हैं। लेकिन इस वीडियो ने यह साबित कर दिया कि कभी-कभी छोटे और साधारण दिखने वाले जीव भी बेहद बहादुर और शक्तिशाली साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed