फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   cobra snake hiding in shoes horrifying video viral on social media

Viral Video: जूते में छिपकर बैठा था कोबरा, पहनते ही फन फैलाकर निकला बाहर, वायरल हो रहा वीडियो

Wed, 16 Jul 2025 07:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 16 Jul 2025 07:49 PM IST
सार

Saanp Ka Video: मुंबई की यह घटना लोगों के लिए एक बड़ा सबक है कि सुरक्षा के मामूली उपाय भी बड़ी घटनाओं से बचा सकते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग जूते पहनने से पहले दो बार जरूर सोचेंगे।

विज्ञापन
cobra snake hiding in shoes horrifying video viral on social media
जूते में छिपकर बैठा था कोबरा, पहनते ही फन फैलाकर निकला बाहर - फोटो : X

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह काफी हैरान करने वाला है और लोगों को सतर्क करने वाला है। दरअसल, नवी मुंबई में एक सुरक्षा गार्ड के जूते में कोबरा सांप घुसकर बैठा था। बारिश की वजह से सुरक्षा गार्ड ने अपने जूते कंपनी के बाहर रखे थे। जब वह जूतों को पहना तो कोबरा को अपने जूते के अंदर घूसा पाया। इसके बाद स्नेक कैचर को बुलाया गया। उसने कोबरा को सुरक्षित रूप से जूते से निकाल जंगल में छोड़ दिया। 

विज्ञापन


मुंबई की यह घटना लोगों के लिए एक बड़ा सबक है कि सुरक्षा के मामूली उपाय भी बड़ी घटनाओं से बचा सकते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग जूते पहनने से पहले दो बार जरूर सोचेंगे। वायरल वीडियो में जूते के अंदर फैन फैलाए कोबरा सांप को देखा जा सकता है। यह वीडियो काफी डरावना है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह नवी मुंबई के म्हापे एमआईडीसी क्षेत्र की है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्नेक कैचर उसे पकड़ने के लिए उसकी तरफ सांप पकड़ने वाले स्टीक को फेंकता है, तो वो फैन फैलाक बाहर आता है और जोर जोर से फूंक रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Video: ई-रिक्शा वाले ने सड़क पर दौड़ाई जुगाड़ की ऐसी गाड़ी, वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- डरा हुआ है रेल समाज


पहले भी वायरल हुए थे ऐसे वीडियो

इससे पहले इंस्टाग्राम पर @madhu_quen नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया था। उसमें आप देख सकते हैं कि जैसे ही सांप को मौका मिलता है, वह जूते के अंदर घुस जाता है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "सावधान! जूते ध्यान से देख कर पहने। वीडियो को देखकर कई लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। एक अन्य वीडियो में भी एक जूते के अंदर कोबरा को घूसते हुए देखा जा सकता है। 



Trending: सांप को देखते ही पकड़कर जिंदा चबा गया युवक, देखते ही चीखने लगी मां, फिर जो हुआ जानकर उड़ जाएंगे होश  



जूते पहनने से पहले बरतें सावधानी

अगर आपके आसपास भी सांपों का खतरा रहता है, तो सावधानियां बरतना जरूरी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो लोगों के लिए चेतावनी हैं। जूते पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह जांच लें। जूते घर के अंदर रखें ताकि कोई जीव उनमें न घुस सके। अगर जूते में सांप दिखे, तो घबराएं नहीं, तुरंत वन्यजीव विशेषज्ञों से संपर्क करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed