फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Cobra Found Trapped Inside Washing Machine at Sultanpur District Judges Residence

जिला जज के आवास पर वाशिंग मशीन में छिपा था कोबरा, नजारा देखकर उड़ गए सबके होश

Fri, 09 Oct 2026 10:13 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 09 Oct 2026 10:13 AM IST
सार

Viral Video: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में जिला जज के आवास पर खराब पड़ी वाशिंग मशीन के अंदर जहरीला कोबरा मिला। मशीन चलाने की कोशिश के दौरान कर्मचारी की नजर सांप की पूंछ पर पड़ी। वन विभाग की टीम ने सांप को सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया।
 

विज्ञापन
Cobra Found Trapped Inside Washing Machine at Sultanpur District Judges Residence
वाशिंग मशीन के अंदर कैसे पहुंचा जहरीला सांप? - फोटो : AI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने जिला जज के आवास पर मौजूद लोगों को डरा दिया। यहां दो दिनों से खराब पड़ी वाशिंग मशीन के अंदर जहरीला कोबरा सांप फंसा मिला। मशीन चलाने की कोशिश के दौरान कर्मचारी की नजर सांप की पूंछ पर पड़ी। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घर के लोगों को बाहर निकाला गया और वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। बाद में रेस्क्यू टीम ने सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन


वाशिंग मशीन चलाने की कोशिश की तो दिखी सांप की पूंछ
यह मामला गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, जिला जज के आवास पर रखी वाशिंग मशीन पिछले दो दिनों से खराब थी और चल नहीं रही थी। गुरुवार को आवास पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने मशीन चलाने की कोशिश की। इसी दौरान उसे मशीन के अंदर सांप की पूंछ दिखाई दी। मशीन के अंदर सांप होने की बात सामने आते ही वहां मौजूद लोग घबरा गए। किसी को समझ नहीं आया कि सांप को बाहर कैसे निकाला जाए। इसके बाद परिजनों को घर से बाहर कर दिया गया, ताकि किसी के साथ कोई अनहोनी न हो। मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई।
विज्ञापन


मशीन के पुर्जे खोले तो अंदर दिखा कोबरा
सूचना मिलने के बाद सर्प रेस्क्यू विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। वाशिंग मशीन के अंदर सांप फंसा होने के कारण उसे निकालने के लिए एक मिस्त्री को भी बुलाया गया। इसके बाद मशीन के अलग-अलग हिस्से खोले गए। मशीन खुलने पर उसके अंदर कोबरा दिखाई दिया। रेस्क्यू टीम ने सावधानी बरतते हुए सांप को बाहर निकाला। इसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय जिला जज आवास पर मौजूद नहीं थे। सांप के पकड़े जाने के बाद परिवार और वहां काम करने वाले कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इस घटना की वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन के एसी कोच में भी मिला था सांप
इससे पहले बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में भी सांप मिलने का मामला सामने आया था। जयनगर से नई दिल्ली जा रही ट्रेन के एसी कोच में सांप दिखाई देने के बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई थी। रेलवे की टीम ने कोच में सांप की तलाश की, लेकिन करीब एक घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मुजफ्फरपुर स्टेशन पर ए-2 कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया और उसकी जगह दूसरा कोच जोड़ा गया। इसके बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed