{"_id":"68b03ce85efb6e6359048fc5","slug":"cobra-found-in-shoe-cobra-snake-saanp-ka-viral-video-social-media-trending-2025-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: जूता पहनने गया था शख्स, अंदर छिपकर बैठा था कोबरा सांप, फिर जो हुआ देखकर उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: जूता पहनने गया था शख्स, अंदर छिपकर बैठा था कोबरा सांप, फिर जो हुआ देखकर उड़ जाएंगे होश
Thu, 28 Aug 2025 04:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 28 Aug 2025 04:56 PM IST
सार
Viral Video: बारिश के मौसम में सांप का बाहर निकलना आम बात है। घरों में घुसकर सांप बैठ जाते हैं। ऐसे किसी चीज का इस्तेमाल करने में छोटी-सी भी लापरवाही जान जोखिम में पड़ सकती है।
विज्ञापन
जूता पहनने गया था शख्स, अंदर छिपकर बैठा था कोबरा सांप
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: बारिश के मौसम में बिल में पानी भर जाने की वजह से सांप जैसे जहरीले सुरक्षित स्थान की तलाश में रहते हैं। ऐसे में वह लोगों के घरों में घुस जाते हैं। कभी-कभी सांप तो जूते में भी घुसकर बैठ जाते हैं। कई बार लोग ध्यान नहीं देते हैं और जूते को पहन लेते हैं, जिससे लोगों की जान खतर में पड़ जाती है। अब एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों की आंखों को खोलने वाला है।
विज्ञापन
दरअसल, घर में रखे एक जूते में कोबरा छिपकर बैठा गया। किसी ने जूते में बैठ कोबरा का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद जूता पहनने से पहले लोग सौ बार सोचेंगे।
विज्ञापन
बारिश के मौसम में सांप का बाहर निकलना आम बात है। घरों में घुसकर सांप बैठ जाते हैं। ऐसे किसी चीज का इस्तेमाल करने में छोटी-सी भी लापरवाही जान जोखिम में पड़ सकती है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक नीले रंग के जूते में छोटू सा कोबरा छिपकर बैठा है। वीडियो बनाने वाले पर छोटा सा कोबरा फने से हमला करता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
Video: छत से मां ने बच्चे को फेंक दिया नीचे, फिर पापा ने जो किया वो देखकर करेंगे तारीफ, वीडियो हुआ वायरल
यह कोबरा छोटा है, लेकिन इसका जहर भी किसी की जान खतरे में डाल सकता है। इसलिए बारिश के मौसम में किसी भी वस्तु को उठाने या इस्तेमाल करने से पहले जरूर जांच करने लेनी चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @cobra_lover_suraj नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि डेढ़ लाख लोग से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया है।
Viral Post: मोबाइल शॉप ने लीक की लड़की की प्राइवेट वीडियो,परिवार ने बातचीत की बंद, अब सोशल मीडिया पर मांगी मदद
लोगों की राय
वीडियो देखने के बाद लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। एक शख्स का कहना है कि दो महीने से जूता नहीं धोया था, बदबू की वजह से सांप मरा नहीं। एक अन्य शख्स ने कहा कि एक ही सेकेंड में प्रेमी मारा जाएगा। एक और शख्स ने कहा कि छोटा है लेकिन असर जरूर करेगा।