फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Mobile shop leaked girls private video family stopped talking to her now asked for help on social media

Viral Post: मोबाइल शॉप ने लीक की लड़की की प्राइवेट वीडियो,परिवार ने बातचीत की बंद, अब सोशल मीडिया पर मांगी मदद

Thu, 28 Aug 2025 12:52 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 28 Aug 2025 12:52 PM IST
सार

Viral Post: लड़की ने लिखा कि इस घटना के बाद उसके माता-पिता ने भी उससे बात करना बंद कर दिया है। घरवाले भी अब उससे दूरी बना रहे हैं। यही नहीं उसे लगातार सैकड़ों अजनबी लोगों के डायरेक्ट मैसेज आ रहे हैं।

विज्ञापन
Mobile shop leaked girls private video family stopped talking to her now asked for help on social media
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik.com

विस्तार

कोलकाता से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है। यहां की एक मोबाइल रिपेयरिंग शॉप पर एक कस्टमर का प्राइवेट वीडियो लीक करने का गंभीर आरोप लगा है। यह मामला सामने आने के बाद से ही चर्चा में है। कथित पीड़ित युवती ने अपनी आपबीती सोशल मीडिया पर शेयर की और बताया कि इस एक घटना ने उसकी पूरी जिंदगी बदलकर रख दी। उसने अपनी पीड़ा रेडिट पर लिखी और कहा कि वह अब पूरी तरह टूट चुकी है।
विज्ञापन


 लड़की का वीडियो हुआ लीक
लड़की ने लिखा कि इस घटना के बाद उसके माता-पिता ने भी उससे बात करना बंद कर दिया है। घरवाले भी अब उससे दूरी बना रहे हैं। यही नहीं उसे लगातार सैकड़ों अजनबी लोगों के डायरेक्ट मैसेज आ रहे हैं। इस स्थिति से बचने के लिए उसने अपने सारे सोशल मीडिया अकाउंट्स डिलीट कर दिए और अपना मोबाइल नंबर भी बदल दिया है। अब वह अपने कमरे से बाहर तक नहीं निकलती और हर किसी से बचने की कोशिश करती है। उसने बताया कि उसे लगता है उसकी पूरी जिंदगी खत्म हो चुकी है। उसकी निजी जिंदगी अब पहले जैसी नहीं रही। इस घटना ने उसके आत्मविश्वास और जीने की इच्छा को गहरा आघात पहुंचाया है। युवती ने अपनी पोस्ट में लोगों से यह भी पूछा कि आखिर वह इस मुश्किल दौर से कैसे उबर सकती है और अपनी जिंदगी में दोबारा नॉर्मल होकर आगे कैसे बढ़ सकती है।
विज्ञापन


Phone repair shop in Kolkata leaked my private videos... I dont know how to recover from this trauma.
विज्ञापन
विज्ञापन

byu/Prior_Jackfruit4428 inkolkata">http://
Phone repair shop in Kolkata leaked my private videos... I dont know how to recover from this trauma.
byu/Prior_Jackfruit4428 inkolkata


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई, रेडिट पर सैकड़ों यूजर्स ने उसकी हिम्मत बढ़ाने की कोशिश की। कई लोगों ने उसे सांत्वना दी और कहा कि वह अकेली नहीं है, बल्कि लोग उसके साथ खड़े हैं। कुछ ने उसे मानसिक रूप से मजबूत रहने की सलाह दी तो वहीं कई लोगों ने कानूनी कदम उठाने की बात कही। एक यूजर ने लिखा कि उसे तुरंत एफआईआर दर्ज करानी चाहिए और किसी अच्छे वकील से संपर्क करना चाहिए। एक और यूजर ने सुझाव दिया कि महिला संगठनों से मदद ली जा सकती है क्योंकि ऐसे संगठन इस तरह के मामलों में आगे आकर पीड़िताओं को सहयोग करते हैं। वहीं कुछ लोगों ने उसे साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में जाकर शिकायत करने की सलाह दी, ताकि दोषियों को सजा मिल सके। इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि डिजिटल दुनिया में प्राइवेसी कितनी बड़ी चुनौती बन चुकी है। लोग अक्सर मोबाइल या लैपटॉप रिपेयरिंग जैसी सेवाओं पर भरोसा करते हैं और अपना निजी डाटा डिवाइस में छोड़ देते हैं। जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed