फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   China Unknown Facts Leader Mao Zedong or Mao TSE Tung of China Who Never Brushed His Teeth in His Life

Zara Hatke: इस नेता ने अपने जीवन में कभी नहीं किया ब्रश, नहाने से भी करता था नफरत

Sun, 13 Jul 2025 04:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 13 Jul 2025 04:36 PM IST
सार

Zara Hatke: माओत्से तुंग सोने और उठने के मामले में दुनिया से बिल्कुल अलग थे। कहा जाता है कि उनका दिन रात में शुरू होता था। जब पूरी दुनिया सोती रहती थी तो वो काम करते थे और जब लोगों के उठने का समय होता था, तब जाकर वो सोने जाते थे।

विज्ञापन
China Unknown Facts Leader Mao Zedong or Mao TSE Tung of China Who Never Brushed His Teeth in His Life
इस नेता ने अपने जीवन में कभी नहीं किया ब्रश, नहाने से भी करता था नफरत - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Zara Hatke: जंगलों में रहने वाले कुछ आदवासियों को छोड़ दिया जाए, तो दुनिया में हर व्यक्ति ब्रश या दातुन करता होगा। लेकिन हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताएंगे, जो कभी दुनिया के सबसे मजबूत नेताओं में शामिल था, लेकिन कहा जाता है कि उसने अपने जीवन में अपने दांतों पर कभी ब्रश नहीं किया। इस शख्स का नाम है माओत्से तुंग, जिसे माओ जेडॉन्ग भी कहा जाता है। माओ के डाॅक्टर रह चुके जी शी ली ने उनके जीवन पर एक किताब लिखी है, जिसका नाम 'द प्राइवेट लाइफ ऑफ चेयरमेन माओ' है। इसमें उन्होंने चीन के इस नेता के बारे में कई हैरान करने खुलासे किए हैं।

विज्ञापन


जी शी ली के किताब के मुताबिक, 'माओ जब सोकर उठते थे तो ब्रश करने के बजाए दांतों को साफ करने के लिए चाय का कुल्ला किया करते थे। यह उनका हर रोज का काम था। उनके दांतों को देखकर ऐसा लगता था, जैसे किसी ने उन्हें हरे रंग से रंग दिया हो। सिर्फ यही नहीं, माओ कभी-कभार ही नहाया भी करते थे। ऐसा कहा जाता है कि उन्हें नहाने से नफरत थी। 
विज्ञापन


माओत्से तुंग सोने और उठने के मामले में दुनिया से बिल्कुल अलग थे। कहा जाता है कि उनका दिन रात में शुरू होता था। जब पूरी दुनिया सोती रहती थी तो वो काम करते थे और जब लोगों के उठने का समय होता था, तब जाकर वो सोने जाते थे। उनके बारे में एक बात और जो सबसे ज्यादा मशहूर है, वो यह कि माओ हमेशा अपने ही पलंग पर सोते थे, क्योंकि उन्हें किसी और बिस्तर पर नींद ही नहीं आती थी। यहां तक कि जब वो विदेश यात्रा पर जाते थे, तब भी उनका पलंग हमेशा उनके साथ जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: 'पत्नी तो पत्नी होती है...', महिला को परेशान कर रहा था गोरिल्ला, तभी आ गई साथी और कर दी कुटाई


26 दिसंबर, 1893 को हुनान प्रांत के शाओशान कस्बे में जन्मे माओ को दुनिया के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक थे। मशहूर टाइम पत्रिका ने उन्हें 20वीं सदी के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में शामिल किया था। चीन के लोग उन्हें एक महान प्रशासक मानते हैं। उनका मानना है कि माओ ही वो शख्स थे, जिन्होंने अपनी नीति और कार्यक्रमों के माध्यम से आर्थिक, तकनीकी और सांस्कृतिक विकास के साथ चीन को दुनिया की एक प्रमुख शक्ति बनने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

Video: गंगा में नहाते समय अचानक बहने लगा कांवड़िया, फिर एसडीआरएफ ने ऐसे बचाई जान, वीडियो देखकर करेंगे तारीफ

हालांकि, 62 साल पहले माओ की एक भयानक गलती की वजह से करोड़ों लोग मारे भी गए थे। दरअसल, 1958 में माओ ने एक अभियान शुरू किया था, जिसे 'फोर पेस्ट कैंपेन' के नाम से जाना जाता है। इसके तहत उन्होंने चार जीवों (मच्छर, मक्खी, चूहा और गौरैया चिड़िया) को मारने का आदेश दिया था। हालांकि, बाद में उनका यह दांव उल्टा पड़ गया था, जिसकी वजह से चीन में एक भयानक अकाल पड़ा और लोग भूखमरी के शिकार हो गए। माना जाता है कि उस वक्त भूखमरी से करीब 15 मिलियन यानी 1.50 करोड़ लोगों की मौत हो हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed