फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   china humanoid robot hug girl viral video

Viral: डांस इवेंट में रोबोट हो गया बेकाबू, जबरन लड़की के साथ करने लगा ऐसी हरकत, वीडियो हुआ वायरल

Mon, 27 Apr 2026 07:25 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Mon, 27 Apr 2026 07:25 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर डांस कर रहे एक रोबोट का वीडियो वायरल हो रहा है। इस रोबोट ने डांस करते-करते अचानक एक छात्रा को जबरन गले लिया। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। 

विज्ञापन
china humanoid robot hug girl viral video
डांस इवेंट में रोबोट हो गया बेकाबू, जबरन लड़की के साथ करने लगा ऐसी हरकत - फोटो : AI

विस्तार

Viral Video: ह्यूमेनॉइड रोबोट का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। यह मशीनें अब इंसानों के काम को भी करने लगी हैं। ह्यूमेनॉइड रोबोट अब डिलीवरी का भी काम कर रहे हैं। ह्यूमेनॉइड रोबोट कुछ ऐसी हरकतें भी कर रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गई हैं। कई बार उनका व्यवबार इंसानों की तरह लगता है। अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जो चीन के शानक्सी प्रांत में एक यूनिवर्सिटी के डांस इवेंट का है। 

विज्ञापन


डांस इवेंट में एक ह्यूमेनॉइड रोबोट प्रदर्शन कर रहा था। इसे दौरान वह अचानक एक छात्रा के पास पहुंच जाता है और उसे कसकर गले लगा लिया। यह देखकर लोग चौंक गए, क्योंकि रोबोट को सिर्फ डांस परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया था। इसके बाद वहां के कर्मचारियों ने तुरंत रोबोट को छात्रा से अलग कर दिया। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


वीडियो के सामने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई हैं। लोगों ने सवाड़ खड़े करते हुए पूछा है कि क्या यह रोबोट ने खुद से यह व्यवहार किया या फिर किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुआ। साथ ही यह भी लोगों ने पूछा कि क्या  ऑपरेटर के कंट्रोल में समस्या की वजह से ऐसे हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि रोबोट ने ऐसा सॉफ्टवेयर या कंट्रोल सिस्टम की गड़बड़ी के कारण किया होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




Baba Vanga Heat Wave: भीषण गर्मी से मचेगा हाहाकार, एसी-कूलर हो जाएंगे फेल! बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई वायरल  

Super El Nino: क्या फिर मचेगी 1877 जैसी तबाही? जब खत्म हो गई थी दुनिया की 4 फीसदी आबादी, सुपर अल नीनो ने डराया

चीनी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विश्वविद्यालय के कर्मचारी ने जानकारी दी कि यह रोबोट और छात्र क्लब के बीच आयोजित संयुक्त सांस्कृतिक गतिविधि में शामिल था। इसमें कुछ अलग और नया करने की कोशिश की जा रही थी। इससे पहले भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें रोबोट ने बुजुर्ग महिला को देखकर नियंत्रण खो दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed